WPL 2026 Auction : कुछ ही देर में शुरू होगी नीलामी, 277 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
punjabkesari.in Thursday, Nov 27, 2025 - 02:17 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए मेगा ऑक्शन कुछ ही देर में नई दिल्ली में 3.30 बजे शुरू होगी। नीमाली में कुल 277 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे, जिसमें 194 भारतीय खिलाड़ी और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
WPL ने फ्रेंचाइजियों को किया सतर्क
WPL ने फ्रेंचाइजी को बताया है कि बैटर प्रतीक रावल, विकेटकीपर-बैटर यास्तिका भाटिया और सीमर वीजे जोशीथा चोटिल हैं और ऑक्शन पूल का हिस्सा होने के बावजूद हिस्सा नहीं ले पाएंगी। अगर कोई फ्रेंचाइजी उन्हें चुनती है, तो उन्हें उनकी जगह किसी और को लाने की इजाजत नहीं होगी और उन्हें अपनी मौजूदा टीम से ही काम चलाना होगा। WPL ने फ्रेंचाइजी को यह भी बताया है कि भारत की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार पूरी तरह फिट नहीं हैं लेकिन वह ऑक्शन का हिस्सा होंगी। इस बीच काश्वी गौतम को घोषित कर दिया गया है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
मार्की खिलाड़ी दिन की शुरुआत करेंगे जिसमें 2025 महिला वर्ल्ड कप 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' दीप्ति शर्मा, भारत की रेणुका सिंह और न्यूजीलैंड की स्टार सोफी डिवाइन और अमेलिया केर पर नजर रहेगी।
ऑक्शन में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी 16 साल की दीया यादव और भारती सिंह हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की पूर्व पेसर शबनीम इस्माइल 37 साल की सबसे उम्रदराज हैं।
18 खिलाड़ियों को चुनने की इजाजत
हर फ्रेंचाइजी को 18 खिलाड़ियों तक की टीम बनाने की इजाजत होगी। पांच फ्रेंचाइजी में कुल 73 स्लॉट भरने हैं, जिसमें 23 विदेशी स्लॉट शामिल हैं।

