WPL 2026, MI vs DC : जेमिमा रोड्रिग्स का कप्तानी डेब्यू, जानें हेड टू हेड, पिच और मैच डिटेल्स
punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 02:45 PM (IST)
नवी मुंबई : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का रोमांच जारी है, जहां सीजन के एक और हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस विमेन (MI W) और दिल्ली कैपिटल्स विमेन (DC W) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शनिवार, 10 जनवरी को डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। एक ओर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछली हार से उबरकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स एक नए दौर की शुरुआत करेगी।
मुंबई इंडियंस को सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी गेंद पर दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान हरमनप्रीत कौर की कोशिश होगी कि टीम जल्द से जल्द अपने अभियान को स्थिर करे और शुरुआती अंक हासिल करे।
नई कप्तान, नया लक्ष्य—दिल्ली की नजर खिताब पर
दिल्ली कैपिटल्स विमेन की कमान इस बार वर्ल्ड कप हीरो जेमिमा रोड्रिग्स के हाथों में है। दिल्ली की टीम अब तक WPL के तीनों सीजन में फाइनल तक पहुंची है, लेकिन खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा है। ‘फाइनलिस्ट टैग’ को तोड़ने की शुरुआत उन्हें लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ करनी होगी।
मैच डिटेल्स और लाइव स्ट्रीमिंग
मुंबई इंडियंस विमेन और दिल्ली कैपिटल्स विमेन के बीच यह मुकाबला WPL 2026 का तीसरा मैच होगा। मैच शनिवार, 10 जनवरी को शाम 7:30 बजे (भारतीय समय) से नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण जियोस्टार नेटवर्क के चैनलों पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
पिच और हालात
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर मैच के शुरुआती हिस्से में बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। हालांकि, शाम के समय ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है। जैसे-जैसे रात बढ़ेगी, गेंदबाजों के लिए गेंद पर पकड़ बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पिच और ओस को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है।
हेड टू हेड आंकड़े
अब तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है।
कुल मुकाबले: 8
मुंबई इंडियंस की जीत: 4
दिल्ली कैपिटल्स की जीत: 4
कोई परिणाम नहीं: 0
संभावित टीमें
मुंबई इंडियंस विमेन: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट सिवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, निकोला कैरी, हेली मैथ्यूज, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजाना, सायका ईशाक
दिल्ली कैपिटल्स विमेन: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, मारिज़ान कैप, चिनेल हेनरी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, स्नेह राणा, अलाना किंग, एनआर श्री चरणी, मिन्नू मणि

