WTC Final : हार के बाद भारतीय टीम पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2023 - 05:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम का 10 साल बाद फिर से आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत पर 209 रन से बड़ी जीत दर्ज कर टेस्ट चैंपियंस का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट गंवाकर 270 रनों पर घोषित कर दी और भारत को जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम का बेहद खराब प्रदर्शन रहा और पूरी टीम 234 रनों पर ही सिमट गई। भारत  ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में महेंद्र सिंह की कप्तानी में जीती थी और जब भारत के पास फिर से चैंपियन बनने का मौका था तो टीम ने निराश कर दिया, जिसके बाद फैंस का गुस्सा टीम इंडिया पर फूटा।

भारतीय फैंस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीम की हार के बाद काफी निराश दिखे और फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय टीम पर गुस्सा निकाला। फैंस ने यहा भारतीय टीम पर गुस्सा निकाला, वहीं फैंस ने इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को भी याद किया, जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 3 आईसीसी खिताब जितवाए थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

फैंस ने धोनी को किया याद

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Editor

Ramandeep Singh