रैसलर से पोर्न स्टार बनी चाइना की पुरानी वीडियो रिलीज, बताया क्यों घुसी थी इस इंडस्ट्री में

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 01:59 PM (IST)

जालन्धर : डब्लयू.डब्लयू.ई. से विवाद के बाद व्यस्क फिल्मों की ओर रुख करने वाली दिवंगत रैसलर चाइना की इन दिनों सोशल साइट्स पर एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें वह अपने किए की सबसे माफी मांगती दिख रही हैं। उक्त वीडियो रॉब पोटाइलो नामक एक शख्स ने अपलोड की है जो इन दिनों चाइना का ऑफिशियल ट्विटर अकाऊंट मैनेज करता है।


बताया जा रहा है कि चाइना की उक्त वीडियो तब की है जब ड्रग ओवरडोज के कारण उनकी महज 46 साल की उम्र में मौत हो गई थी। उक्त वीडियो में चाइना तब के डब्लयू.डब्लयू.ई. मैनेजर विंस मैकमेहन को संबोधित करते हुए अपनी किए पर पछताने की बात करती दिखती है। चाइना बताती है कि किस तरह डब्लयू.डब्लयू.ई. से बाहर होकर वह बुरे दौर से गुजरने लगी थी। इससे उभरने और कुछ पैसे कमाने के लिए आखिरकार उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में जाना पड़ा। हालांकि चाइना ने पोर्न इंडस्ट्री से जुडऩा अपनी जिंदगी का काला अध्याय भी बताया। चाइना ने कहा कि कुछ चीजें आपके हाथ में नहीं होती। आप वह इसलिए करते हैं क्योंकि इसके सिवाए आपके पास कोई चारा नहीं होता।


बता दें कि 90 के दशक में चाइना डब्लयू.डब्लयू.ई. में बड़ा नाम थी। लेकिन ङ्क्षवस मैकमेहन के साथ हुए झगड़े के बाद उन्हें डब्लयू.डब्लयू.ई. से बाहर कर दिया गया था। अब सोशल साइट्स पर रैसङ्क्षलग फैंस डब्लयू.डब्लयू.ई. से चाइना को हॉल ऑफ फेम सम्मान देने की मांग कर रहे हैं, ऐसे में यह वीडियो खूब रिट्विट हो रहा है। 


वीडियो को चाइना के पूर्व प्रेमी सीन वॉल्टमैन के अलावा मां जेन लक ने भी शेयर की है। जेन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि जैसे की आप सब लोग जानते हैं कि चाइना का जन्मदिन आने वाला है। इसीलिए मैं सभी रैसङ्क्षलग फैंस से गुजारिश करती हूं कि वह  चाइना को उनका बनता हक दिलाएं। 
देखें वीडियो-

 

Jasmeet