WWE डिवा पेज एक और सैक्स टेप में फंसीं

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 02:46 PM (IST)

जालन्धर : डब्लयूडब्लयूई डिवा पेज एक बाद फिर विवादों में फंस गई हैं। विवाद का कारण उनकी नई सैक्स टेप है। इस सैक्स टेप में पेज तीन डब्लयूडब्लयूई रैसलर के साथ आपत्तिजनक हरकतें करती नजर आ रही हैं। साल पहले भी पेज एक सैक्स स्कैंडल में फंसी थी। इसके बाद उन्हें रैसलिंग तक छोडऩी पड़ी थी। बताया जाता है कि स्कैंडल से वह इतना परेशान हो गई थीं कि आत्महत्या तक करने वाली थे। लेकिन इसी बीच उन्होंने हिम्मत करते हुए वापसी की। लेकिन अब उनकी एक और टेप लीक होने से सबका ध्यान इस ओर हो गया है कि पेज अब अगला कदम क्या उठाएंगी।

नई सैक्स टेप असली है या नकली इसपर बहस भी जारी है लेकिन ज्यादातर का यही मानना है कि टेप में दिखने वाली लड़की पेज ही है। क्योंकि वीडियो में जिन तीन लोगों को दिखाया गया है उनके दो तो डब्लयूडब्लयूई के रैसलर ब्राड मैडोकस और जेवियर वुड्स ही हैं। एक अन्य व्यक्ति जो वीडियो बना रहा है, का अभी खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि वह भी डब्लयूडब्लयूई  के साथ ही जुड़ा हुआ रैसलर है।

बहरहाल पेज की इस नई वीडियो पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पिछले साल जब पेज की पहली सैक्स टेप लीक हुई थी तब पेज मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी थी। इसी कारण वह रैसलिंग से भी दूर हो गईं। गर्दन पर चोट के कारण पेज पहली ही रैसलिंग से दूर थीं ऐसे में इस सैक्स टेप ने उसे रैसलिंग से संन्यास लेने का मजबूर कर दिया। अभी 2 महीने पहले ही पेज ने दोबारा डब्लयूडब्लयूई में वापसी की थी। लेकिन इस बार उनकी एंट्री बतौर रैसलर नहीं बल्कि स्मैकडाउन के मैनेजर के तौर पर हुई थी।

पेज ने इस दौरान सैक्स टेप के बाद अपने अनुभव के बारे में खुलासा करते हुए अपने फैंस को बताया था कि उस दौर को मैं भूल नहीं सकती। मैं अंदर तक डल गई थी। लोग ट्विटर कर मुझपर गंदे कमेंट कर रहे थे। मेरी निजता में बुरी तरह दखलअंदाजी की गई। इससे मैं डिप्रैशन में आ गई थी। कई महीनों तक मैं घर में रही। मैंने खुद को घर में कैद-सा कर लिया था। घंटों चेयर पर बैठी रहती थी। कई बार आया कि जिंदगी खत्म कर लूं लेकिन कर नहीं पाई। पेज ने इस दौरान अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया जिनकी बदौलत वह दोबारा रैसलिंग में वापसी कर पाई थी।

Punjab Kesari