WWE की मौजूदा चैम्पियन बैकी लिंच अस्पताल में भर्ती, हुई थी यह घटना

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 06:39 PM (IST)

खेल डैस्क : डब्लयूडब्लयूई वुमैंस चैम्पियन बैकी लिंच इस हफ्ते एक्शन में नहीं दिखेंगी। वह अस्पताल में भर्ती हैं। बैकी लिंच ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की है जिसमें उनके सीने पर चोटों के निशान दिख रहे हैं। दरअसल पिछले हफ्ते सिक्स वुमैंस टैग टीम मैच के दौरान बैकी पर बियांका ब्लेयर पर हमला कर दिया। बैकी पहले अटैक करने आई थी लेकिन बियांका ब्लेयर ने बाजी पलट दी। उन्होंने अपने लंबे बालों से बैकी लिंच के ऊपर हमला कर दिया। बैकी की बॉडी पर कई जगह चोट के निशान हैं।

बैकी ने बीते दिनों ही डब्ल्यूडब्ल्यूई सेंटर में हुए इवेंट में अपनी टैग टीम चैम्पियनशिप डिफेंड की थाी। इस दौरान बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली के साथ उनका मुकाबला हुआ था। मैच के बाद बियांका ब्लेयर ने बैकी पर अटैक क दिया। जिससे लगी चोटों से वह उभर नहीं पाई हैं।
 

Content Writer

Jasmeet