द ग्रेट खली के 3 चेले दिखाएंगे रैसलिंग रिंग में जलवा, WWE ने किया साइन

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 08:28 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय रैसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के तीन शिष्यों के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई ने करार कर लिया है। खली के इन शिष्यों में से दो उनकी ही हाइट (7 फीट) के बराबर हैं।

यह दोनों प्लेयर डब्ल्यूडब्ल्यूई में अगर गए तो वह इतिहास के सबसे लंबे रैसलर्स में से एक होंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उनके साथ करार कर लिया है। अभी वह तीनों डब्ल्यूडब्ल्यूई की आरलैंड स्थित परफार्मेंस सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पहले देखें रिकॉर्ड-
डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे लंबे रैसलर
जायंट गोंजालेज - 8 फीट 2
आंद्रे द जाइंट - 7 फीट 4 
जाइंट सिल्वा - 7 फीट 2
द ग्रेट खली - 7 फीट 1
केन, बिग कैस और बिग शो - 7 फीट

यह है नए तीन प्लेयर


गुरविंदर सिंह : जगाधरी के रहने वाले गुरविंदर सिंह का कद सात फीट से ज्यादा है। वह क्रिकेटर और अभिनेता के रूप में काम कर चुका है। खली की अकादमी में वह सक्रिय है। उसका वजन 310 पाऊंड है।

सुखविंदर गरेवाल : सात फीट दो इंच लंबे और 340 पाऊंड वजनी सुखविंदर गरेवाल भी चुनौती देते हुए नजर आएंगे। रैसलिंग रिंग में आने से पहले सुखविंदर बास्केटबॉल गेम में किस्मत अजमा चुके हैं। 

लक्ष्मीकांत राजपूत : 25 साल का यह रैसलर बांदा से आरलैंडो स्थित डब्ल्यूडब्ल्यूई के परफार्मेंस सेंटर पहुंचा है। लक्ष्मीकांत ज्वैलिन थ्रोअर होने के साथ ताईक्वांडो गेम भी खेल चुका है।

जायंट गोंजालेज है सबसे लंबा रैसलर


डब्ल्यूडब्ल्यूई में सबसे लंबे रैसलर की अगर बात करें तो सबसे पहले नाम जायंट गोंजालेज का आता है। गोंजालेज का कदम आठ फीट था। 2010 में 44 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। उनके बाद कई रैसलर आए लेकिन उनका रिकॉर्ड आज भी वही खड़ा है।

द ग्रेट खेली ने दी है टे्रनिंग


भारतीय रैसलर द ग्रेट खली ने 2006 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में कदम रखा था। अपनी पहली ही एंट्री में उन्होंने अंडरटेकर को ढेरी कर दिया था। इसके बाद वह हैवीवेट चैम्पियन भी रहे। अब उन्होंने अपनी अकादमी में इन दोनों को टे्रनिंग दी है।

Jasmeet