WWE स्टार Chelsea Green ने फिर दिखाई सिजलिंग लुक, बीते दिनों भी Beach पर बिखेरे थे जलवे

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2023 - 08:43 PM (IST)

खेल डैस्क : डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। 31 वर्षीय चेल्सी ग्रीन अपने 780,000 इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए कभी भी अपने सौदर्य का प्रदर्शन करने से शर्माई नहीं हैं। कनाडा में जन्मी और अभी अमरीका के फ्लोरिडा में रहती चेलिसा फिटनेस फ्रीक हैं। डब्ल्यूडब्लयूई में सक्रिय रहते हुए भी उन्होंने मॉडलिंग जगत से नाता नहीं तोड़ा। वह हर वर्ग की फेवरेट रही हैं। लिंगरी प्रोडक्ट्स के लिए मॉडलिंग करना हो या प्लेब्वॉय जैसे पत्रिका, चेल्सी ने हमेशा बेबाक तरीके से अपने शरीर का प्रदर्शन किया।

 

View this post on Instagram

A post shared by ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀CHELSEA GREEN (@chelseaagreen)

चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) की ताजा फोटो देखकर फैंस ने खूब कमेंट किए। एक ने लिखा- आप यहां आग लगाने ही आती हैं तो दूसरे ने लिखा- आप बेहद खूबसूरत हो। जल्दी डब्लयूडब्लयूई में लौटो। तीसरे ने लिखा- आपकी हैट कहां हैं। आप जब भी रिंग में आती हैं इसके साथ आती हैं। एक ने लिखा- यह रंग आपके ऊपर बहुत अच्छा लगता है।

View this post on Instagram

A post shared by ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀CHELSEA GREEN (@chelseaagreen)

 

बीते दिनों वह बिकनी पहने समुद्र तट पर अठखेलियां करती भी दिखी थीं। चेल्सी ने विंटर इन फ्लोरिडा शीर्षक से यह फोटो शेयर की थीं जिन्हें उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। 

View this post on Instagram

A post shared by ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀CHELSEA GREEN (@chelseaagreen)

 

बता दें कि चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) ने साथी पहलवान मैट कार्डोना से शादी की है, जो डब्ल्यूडब्ल्यूई में जैक राइडर के नाम से एक्टिव हैं। कपल ने 2021 में शादी की थी। चेल्सी ने 2023 विमेंस रॉयल रंबल में शिरकत की थी। लेकिन कनाडा की पहलवान ने मैच के महिला संस्करण में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया। वह केवल पांच सैकेंड में हार गई थीं। 2020 संस्करण में वह 12 सैकेंड तक ही रिंग में टिक पाई थीं। लेकिन इसके बाद रैसलमेनिया टाइटल मैच में उन्होंने जीत हासिल कर सबको चौका दिया था। 

View this post on Instagram

A post shared by ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀CHELSEA GREEN (@chelseaagreen)

Content Writer

Jasmeet