WWE स्टार रेसलर डेनियल ब्रायन बने पिता, ब्री बेला ने बेटे को दिया जन्म

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 11:45 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर डेनियल ब्रायन की पत्नी ब्री बेला ने बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी ब्री ने खुद सोशल मीडिया पर दी। जिसके बाद उनके परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन पर लाखों फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें, ब्री बेला आए दिन अपनी शानदार तस्वीरों से सुर्खियों में बनी रहती है। जहां व नई-नई वीडियो डालकर फैंस का मनोरंजन करती नजर आती रही है। 


दरअसल, ब्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- यहा एक लड़का हुआ है !!! ... हम खुशी से अभिभूत हैं और हर कोई स्वस्थ है !!!... बता दें, ब्री ने अपने पोस्ट में अपने बेटे की हाथों की तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाई दी। बता दें, ब्री की जुड़वा बेहन निकी भी मां बन गई हैं, और उनके घर भी एक बेटे ने जन्म लिया है।


गौर हो कि जहां वह अपनी बेबी बंप के साथ आए दिन तस्वीरें पोस्ट करती रहती है। ब्री की जुड़वां बहन निकी बेला भी गर्भवती है। निकी का यह पहला बच्चा होगा। बता दें, ब्री बेला ने 11 अप्रैल 2014 को डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर डेनियल ब्रायन से शादी की और लगभग तीन साल से उनसे प्यार करतेथे। हालांकि अप्रैल में 6, 2016, डेनियलसन के संन्यास लेने के बाद लगभग 2 महीने बाद, बेला भी अपने साथ परिवार स्थापित करने के लिए रेसलिंग के मैच से आधे रास्ते से हट गई। उनकी एक बेटी है जिसका नाम बर्टी जो डेनियलसन है। 



 

neel