WWE की स्टार रेसलर निकी बेला ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 10:25 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: WWE की मशहूर महिला पहलवान निकी बेला मां बन गई है। जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी निकी ने खुद सोशल मीडिया पर आकर दी। जिसके बाद फैंस ने उन्हें इंटरनेट पर बधाईयां देनी शुरू कर दी। बता दें, निकी का यह पहला बच्चा है। 


दरअसल, निकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा...हमारा बच्चा लड़का यहाँ है और हम HAPPIER और LOVE में और अधिक नहीं हो सकते हैं! हर कोई सुरक्षित और स्वस्थ है।... बता दें, निकी ने अपने पोस्ट में अपने बेटे की हाथ तस्वीर फैंस के साथ साझी की है। जिसके बाद फैंस ने उनको इंटरनेट पर जमकर बधाई दी।


गौरतलब है कि अपने करियर के दौरान वह रैसलिंग स्टार जॉन सीना से इश्क लड़ाने के कारण भी चर्चा में रही। कुछ लोगों का मानना था कि वह निकी ही थी जिसके कारण जॉन सीना ने अपनी पहली पत्नी से नाता तोड़ लिया था। हालांकि बाद में जॉन और निकी ने सगाई भी की लेकिन नाटकीय घटनाक्रम के बाद दोनों अलग हो गए। अब निकी जॉन को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती है।  

neel