WWE के सुपरस्टार सीना भी हुए रणबीर के फैन, बोले- अपना टाइम आएगा

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 03:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: रैसलमेनियास 35 को अब ज्यादा दिन नहीं बचे है। अगले महीने के पहले हफ्ते में रैसलमेनिया 35 का जबरदस्त शो होने वाला है। वही इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। ऐसे में डब्लू. डब्लू. ई के सुपर स्टर जाॅन सीना भी रणवीर सिंह के फैन बन गए हैं। 


दरअसल, सीना ने अपने  इंस्टाग्राम हैंडल में एक फोटो शेयर की है और पोस्ट पर लिखा है, 'अपना टाइम आएगा।' हालांकि तस्वीर के अलावा जॉन सीना ने कुछ भी नहीं लिखा है। सीना का पोस्ट देखकर रणवीर के फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है जब सीना ने भारत के किसी सिलेब्रिटी से जुड़ी चीजें पोस्ट की हैं।


बात दें सीना इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'द वॉएज ऑफ डॉक्टर दु लिटिल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। रैसलमेनिया 35 के लिए सीना उपलब्ध होंगे या नहीं इसके बारे में कोई भी औपचारिक जानकारी नहीं है। लेकिन संभावना ऐसी जताई जा रही है कि वो इस साल रैसलिंग के सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगे।

 

neel