WWE सुपरस्टार जैफ हार्डी हुए गिरफ्तार, शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 10:28 PM (IST)

नई दिल्लीः WWE के सुपरस्टार जैफ हार्डी सड़क हादसे में गिरफ्तार हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब रैसलमेनिया को कुछ ही समय रह गया है। वह अपनी सफेद कैडीलैक में शराब के नशे में जा रहे थे, जिस दौरान सड़क पर उनसे एक हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद जैफ को 4545 कोनसर्ड पार्कवे दक्षिण में मोटर स्पीडवे के पास पकड़ा गया। अधिकारियों के मुताबिक जैफ दुर्घटना के समय गाड़ी में अकेले ही थे।

पुलिस जांच के बाद उन्हें नशे में गाड़ी चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया। जैफ को कैराबस काउंटी सैंटर ले जाया गया जहां पर उन्हें सांस दी गई। WWE सुपरस्टार के साथ होने वाली यह शर्मनाक गिरफ्तारी नहीं है इससे पहले भी WWE में कई रैसलर इस तरह के हादसे का शिकार हो चुके हैं।

रॉब वान डैम
राॅब वान डैम को 2006 में चैंपियनशिप जीतने के बाद गिरफ्तार किया गया था। फिर इनसे चैंपियनशिप का खिताब छीन लिया गया था। रॉब वान डैम ने जाॅन सीना से मैच जीत कर दोहरे ECW और WWE चैंपियन बने। यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि उनके फैंस की भी जीत थी।