WWE सुपरस्टार जाॅन सीना ने शुरु किया नया काम
punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2018 - 08:04 PM (IST)
नई दिल्लीः WWE के सुपरस्टार जाॅन सीना की बात करें तो वे फैंस के दिलों पर राज करते हैं। जाॅन सीना चाहे रिंग में हो या फिर रिंग के बाहर हों, वे अपने स्टाइल से पूरी दुनिया में फेमेस हैं। जाॅन सीना ने अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है, जिसके जरिए वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हाल ही में उन्होंने फर्डिनेंड फिल्म की, जिसको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। वो अपने काम से पीछे नहीं हटते। इसके चलते अब वे एक किताब लोंच करने लगे हैं। अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए उन्होंने ये राज खोला है।
ये किताब जाॅन सीना ने बच्चों के उपर लिखी है। किताब का नाम एल्बो ग्रेस है जो कि अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। इसकी स्टोरी काफी अच्छी है। इस किताब में उन्होंने अपने बचपन के अनुभव को शेयर किया है। वैसे तो इस किताब को छोटे से लेकर बड़ी उम्र के लोग भी पढ़ सकते हैं। लेकिन उन्होंने कहा है कि ये किताब बच्चों के ज्यादा काम की है। ट्विटर पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसके साथ कैप्शन लिखा कि, "बड़े सपने डरावने हो सकते हैं, लेकिन यह ठीक है। कभी डरो मत ... हावर्ड मैकविल्मम के महान चित्रों के साथ इस कहानी को लाने के लिए बहुत खुशी हुई। आप सभी को आनंद लेने के लिए उत्साहित हैं।"
Big dreams can be scary, but that's okay. Never be afraid to put in the work...sometimes all it takes is a little #ElbowGrease. So happy to bring this story with wonderful illustrations from Howard McWilliam. Excited for you all to enjoy. Pre-order now:https://t.co/WnRQWyGcpL pic.twitter.com/gdzAEkUFAY
— John Cena (@JohnCena) February 6, 2018
25 फरवरी को होने वाले एलिनिमेशन चैंबर में जॉन सीना हिस्सा लेंगे। इसे जीतकर फिर वे रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर के साथ फाइट करेंगे। जॉन सीना के अलावा रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन, इलायस, मिज है।