डब्ल्यूडब्ल्यूई रैसलर शार्लोट फ्लेयर फिर हुई वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 08:31 PM (IST)

खेल डैस्क : रैसलमेनिया में रोंडा राउजी के खिलाफ मैच खेल रही महिला पहलवान शार्लेट फ्लेवर को एक बार फिर से शर्मनाक स्थिति से गुजरना पड़ा। अक्सर स्टेज पर फाइट के दौरान छोटे कपड़े पहनने के कारण निंदा का शिकार होती शार्लोट के साथ एक बार फिर से अप्रिय घटना हुई। दरअसल, 35 वर्षीय की शार्लोट टेक्सास में हुए इवैंट में अपने खिताब के बचाव के लिए शार्लोट के सामने थी। फ्लेयर ने राउजी को फाइट-एंडिंग किक से हराया - लेकिन इस बाउट को अन्य दुर्भाग्यपूर्ण घटना भी हुई। 

 

फाइट के दौरान फ्लेयर वॉर्डरोब मॉल फंक्शन का शिकार हो गई। क्योंकि इवेंट लाइव था ऐसे में इसका प्रसारण फौरन रोक दिया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर इस पल की फोटोज वायरल हो गई। ऐसा पहली बार नहीं है जब फ्लेयर को  वॉर्डरोब मॉल फंक्शन का शिकार होना पड़ा। 2020 में मंडे नाइट रॉ के दौरान भी उनके साथ ऐसा ही कुछ हुआ था।
 

Content Writer

Jasmeet