WWE रैसलर सैमी गुएवारा ने मैट हार्डी का सिर फोड़ा, VIDEO फायरल
punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 06:26 PM (IST)
नई दिल्ली : डब्लयूडब्लयूई के एक इवैंट के दौरान मैट हार्डी बुरी तरह जख्मी हो गए। दरअसल मैट का मुकाबला सैमी गुएवारा के साथ था। सैमी के हाथ में गलत चेयर लग गई। उन्होंने वही मैट के सिर पर दे मारी। इससे मैट का सिर खून से लथपथ हो गया। दोनों रैसलर्स पिछले कुछ दिनों से एक-दूसरे के पीछे पड़े हुए हैं। इसी क्रम में जब सैमी स्टेज पर आए तो मैट को एक टेबल के नीचे बैठे दिखा गया। यह देखकर सैमी गुस्से में आ गए। उन्होंने एक कुर्सी पकड़ी और मैट के सिर पर दे मारी। कुर्सी लगते ही मैट खून से बेहाल हो गया।
विवाद खूनी झड़प में बदला तो डब्लयूडब्लयूई की सिक्योरिटी ने दोनों पहलवानों ने अलग किया। 45 साल के मैट को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनके 13 टांके लगे हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बैठे फैंस भी नाराज दिखे। उन्होंने लिखा- क्या सच में ऐसा होना चाहिए। यह चिंतनीय हैं। एक ने लिखा- क्या कोई बता सकता है कि यह क्यों हुआ। देखें वीडियो-
SAMMY??
— Austin Gunn (@theaustingunn) August 6, 2020
ARE YOU KIDDING ME??
??????#MattHardy was trying to reason with you! @AEWrestling @AEWonTNT pic.twitter.com/Z7w4zlvE59