विंडहम क्लार्क ने जीता US Open गोल्फ का खिताब

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 04:34 PM (IST)

साउथेम्प्टन : अमेरिका के पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी विंडहम क्लाकर् ने रविवार को शिनेकॉक हिल्स में सैम बर्न्स को एक स्ट्रोक से हराकर अपना दूसरा यू एस ओपन खिताब जीता। उन्होंने शुरू से आखिर तक बढ़त बनाए रखी। 

पिछले साल कट से बाहर होने के बाद क्लबहाउस में अपना गुस्सा निकालने के एक साल बाद, क्लाकर् का आखिरी राउंड का स्कोर 3-ओवर 73 रहा, जो उन्हें तीन साल में दूसरी यूएस ओपन चैंपियनशिप जिताने के लिए काफी था। वह टूर्नामेंट के इतिहास में शुरू से आखिर तक बढ़त बनाए रखने वाले नौवें गोल्फर हैं। 

32 साल के क्लाकर् ने कुल 4-अंडर 276 का स्कोर किया। दक्षिण कोरिया के किम जू-ह्युंग 1-अंडर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पेरिस 2024 ओलंपिक चैंपियन और दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी स्कॉटी शेफलर, जो यहां करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, सफल नहीं हो पाए और क्लार्क से चार शॉट पीछे संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News