13 वर्ष के प्रग्गानंधा बने एक्स्ट्राकोन शतरंज 2019 के विजेता

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2019 - 11:21 AM (IST)

एक्स्ट्राकोन , स्कॉटलैंड ( निकलेश जैन ) भारत के नन्हें सम्राट प्रग्गानंधा अब वो रफ्तार पकड़ रहे है जिसकी उम्मीद उनसे हमेशा से की जाती रही है । 13 साल के प्रगगा नें स्कॉटलैंड मे हुए एक्स्ट्राकोन ओपन मे खेल की शुरुआत 21वे वरीय खिलाड़ी के तौर पर की थी पर उसका अंत विजेता बनकर किया । बेहद ही कड़े इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर मुक़ाबले में प्रगगा नें गज़ब का खेल दिखाते हुए 10 राउंड में 8.5 अंक बनाते हुए 2741 रेटिंग का प्रदर्शन किया । अपने इस खिताबी प्रदर्शन के दौरान प्रग्गा नें जहाँ उक्रेन के एन्टोंन कोरोबोव और हमवतन मुरली कार्तिकेयन जैसे दिग्गजों को मात दी तो नॉर्वे के आर्यन तारी और अमेरिका के समयूल सेवियन जैसे बड़े नामो को ड्रा पर रोका,अंतिम राउंड में भी उन्होंने एक ख़राब स्थिति होने के बावजूद अपनी किसी भी तरह खेल में बने रहने की क्षमता का परिचय देते हुए मुकाबले को ड्रा पर रोक लिया और दबाव के क्षणों में ख़िताब हासिल करने का हौसला दिखाया जो 13 के प्रग्गा के लिहाज से बेहद बड़ी क़ाबलियत मानी जा सकती है .

उनकी बहन आर वैशाली नें भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना पहला ग्रांड मास्टर नार्म हासिल कर लिया । एक अन्य भारतीय खिलाडी कुछ दिनों पूर्व ही इंटरनेशनल मास्टर बने भारत सुब्रमण्यम नें भी 16 वां स्थान हासिल करते हुए शानदार खेल दिखाया .

Final Ranking after 10 Rounds

Rk. SNo   Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 21 GM R Praggnanandhaa IND 2540 8,5 55,0 57,25 0,0
2 8 GM Tari Aryan NOR 2620 8,0 57,0 54,75 0,0
3 3 GM Sargissian Gabriel ARM 2681 8,0 54,5 50,25 0,0
4 13 GM Postny Evgeny ISR 2601 8,0 53,5 51,50 0,0
5 4 GM Sevian Samuel USA 2667 8,0 53,5 46,50 0,0
6 17 GM Rasmussen Allan Stig DEN 2569 8,0 52,0 51,75 0,0
7 14 GM Kryakvin Dmitry RUS 2586 7,5 57,5 51,00 0,0
8 9 GM Svane Rasmus GER 2615 7,5 55,5 50,75 0,0
9 2 GM Korobov Anton UKR 2687 7,5 55,5 48,50 0,0
10 1 GM Grandelius Nils SWE 2691 7,5 54,5 49,25 0,0
11 5 GM Hammer Jon Ludvig NOR 2637 7,5 53,5 48,25 0,0
12 11 GM Vocaturo Daniele ITA 2612 7,5 53,5 47,50 0,0
13 12 GM Andersen Mads DEN 2605 7,5 53,0 47,25 0,0
14 15 GM Kollars Dmitrij GER 2581 7,5 52,5 48,25 0,0
15 49 WGM R Vaishali IND 2344 7,5 52,0 47,25 0,0
16 32 CM H Bharath Subramaniyam IND 2405 7,5 52,0 47,00 0,0
17 10 GM Karthikeyan Murali IND 2613 7,5 52,0 46,00 0,0
18 30 IM Holm Kristian Stuvik NOR 2469 7,5 49,0 44,50 0,0
19 6 GM Moiseenko Alexander UKR 2628 7,5 49,0 43,75 0,0
20 28 IM Hauge Lars Oskar NOR 2476 7,5 49,0 42,50 0,0

Niklesh Jain