यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को रोमांचक मैच में 48-24 से हराया

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 09:09 AM (IST)

मुंबई: अभिषेक सिंह के कुल 12 अंक की बदौलत यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के मैच में शुक्रवार को यहां एकतरफा मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-24 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम जोन ए में नौ मैचों में 39 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर आ गई है।  

मुंबई की टीम इस मैच में सिद्धार्थ देसाई और रोहित बलियान जैसे अपने स्टार खिलाडिय़ों के बिना उतरी थी लेकिन अभिषेक और दर्शन कादियान ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। अभिषेक ने 10 रेड अंक के साथ दो टैकल अंक भी बनाए। मध्यांतर तक मुंबई की टी 26-8 से आगे थी।       

Rahul