एस्त्रेला डैम कैटालुन्या चैंपियनशिप : युवराज संधू पार 72 का कार्ड खेलने के बाद शीर्ष 40 से बाहर

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 09:09 PM (IST)

बार्सिलोना : युवराज संधू एस्त्रेला डैम कैटालुन्या चैंपियनशिप के तीसरे दौर में ईवन पार 72 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 46वें स्थान पर खिसक गए। तीसरे दिन अच्छी शुरुआत के बाद आखिरी नौ होल में एक डबल बोगी और एक बोगी करने के कारण उनका स्कोर 72 रहा। उनका कुल स्कोर चार-अंडर (68-72-72) है। 

इससे पहले शुभंकर शर्मा और वीर अहलावत कट हासिल करने में असफल रहे थे। संधू ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में चार-अंडर 68 के साथ की थी, लेकिन दूसरे दिन उन्हें संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने ईवन पार 72 का स्कोर बनाया। संधू ने तीसरे दौर के पहले 10 होल में चार बर्डी और एक बोगी लगाई। 

वह शीर्ष-20 में जगह बनाने की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन 15वें होल पर डबल बोगी और 18वें होल पर बोगी के कारण उन्होंने चार होल में तीन शॉट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका के युराव प्रेमलाल ने तीसरे दौर में नौ-अंडर 63 का शानदार कार्ड खेलते हुए कुल 19-अंडर (70-64-63) के स्कोर के साथ बढ़त बना ली है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News