हेजल कीच पर रुकी थी युवराज की लव एक्सप्रेस, पहले इन एक्टर को कर चुके डेट

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 05:24 PM (IST)

नई दिल्ली : क्रिकेट मैदान पर लंबे-लंबे चौके-छक्के लगाने के लिए मशहूर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की रोमांटिक लाइफ भी बेहद चर्चा में रही। कई बॉलीवुड एक्टर के साथ उनकी लिंकअप की खबरें आई लेकिन आखिरकार युवराज ने हेजल कीज (Hazel Keech) से शादी की। हेजल को लोग सलमान खान की सुपरहिट मूवी बॉडीगार्ड में किए गए एक रोल के लिए जानते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि युवराज और हेजल की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी।

युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी 

दरअसल युवराज हेजल को डेट करना चाहते थे लेकिन हेजल शुरू में उनसे दूर रहने की कोशिश करती थी। वह युवराज का फोन नहीं उठाती थी। एक दिन गुस्से में युवराज ने उनका मोबाइल नंबर डिलीट कर दिया। बाद में वह दोनों एक पार्टी में मिले। तब हेजल को लगा कि युवराज सचमुच उन्हें पसंद करते हैं। 2014 में उनकी दोस्ती और गाढ़ी हो गई। 2015 में सगाई की फिर शादी।

युवराज सिंह किन बॉलीवुड एक्ट्रेस को कर चुके है डेट 

युवराज जितने हिट क्रिकेट के मैदान पर थे उतने ही हिट रोमांस के मैदान पर भी थे। भारतीय क्रिकेट में कासानोवा कहे जाने वाले इस क्रिकेटर का नाम जितनी लड़कियों से जुड़ा, वैसा शायद ही किसी और क्रिकेटर के साथ हुआ हो। युवराज का कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के साथ नाम जुड़ा। आइए डालते हैं एक नजर-

दीपिका पादुकोण

दीपिका की पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ सुपर-डुपर हिट हुई थी। इसके बाद युवराज और दीपिका एक साथ देखे जाने लगे। बताया जाता है कि दीपिका युवराज का बर्थडे मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया भी पहुंची थीं। लेकिन यह प्रेम कहानी ज्यादा लंबी नहीं चली। 

किम शर्मा

यशराज बैनर की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से चर्चा में आई किम शर्मा के साथ युवराज का लंबा समय तक रोमांस रहा। दोनों जनतक स्थलों पर कई बार एक साथ देखे गए। दोनों की शादी होने के चर्चे थे लेकिन इसी बीच किम ने केन्या के बिजनेसमैन अली कुंजानी से शादी कर ली।

नेहा धूपिया

युवराज का नाम बॉलीवुड एक्ट्रैस नेहा धूपिया के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों के बीच डेटिंग की चर्चा तब बढ़ी थी जब युवराज बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा और मॉडल-सिंगर सोफी चौधरी के साथ एक ही कार में आए थे। दोनों को कुछ पार्टियों में साथ भी देखा गया था।

आंचल मेहरा 

आंचल युवराज को बचपन से जानती थी। वह काफी अच्छे दोस्त थे। 2010 में यह अफवाह फैली कि युवराज और आंचल डेट कर रहे हैं। लेकिन आंचल ने खुद ही सामने आकर इसका खंडन कर दिया। चंडीगढ़ की आंचल का कहना था कि वह युवराज की अच्छी दोस्त है और कुछ नहीं। 

अमीषा पटेल


कहो न प्यार है फिल्म से चर्चा में आई अमीषा पटेल के साथ भी युवराज सिंह को कई बार देखा गया। 2011 विश्व कप जीतने के बाद एक पार्टी में युवराज अमीषा पटेल के साथ देखे गए थे। खबरें उठीं कि दोनों में अफेयर चल रहा है। हालांकि अमीषा ने बाद में इन खबरों से इंकार कर दिया था।

प्रिटी जिंटा

युवराज जब किंग्स इलैवन पंजाब की ओर से खेलते थे तो सोशल मीडिया पर उनके और टीम की मालकिन प्रिटी जिंटा के बीच कुछ होने की चर्चा हमेशा छिड़ी रहती थी। दोनों जनतक जगहों पर बढ़ी गर्माजोशी के साथ मिलते थे। लेकिन प्रिटी ने एक शो में साफ कर दिया कि उनका युवराज के साथ रिश्ता दोस्ती तक ही सीमित है।

Jasmeet