इस तरह शुरू हुई थी चहल और धनश्री की लव स्टोरी, जानें किसने किया था प्रपोज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2020 - 04:49 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। हाल ही में ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध गई है। चहल और धनश्री ने कल शादी की और इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ इस जानकारी को साझा किया। इस कपल (चहल और धनश्री) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खेल जगत और बाॅलीवुड की तरफ से चहल और धनश्री को शादी की बधाईयां मिल रही है। इस खास मौके पर जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। 

पहली मुलाकात 

धनश्री एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी साझा की थी। धनश्री ने खुलासा किया था कि अप्रैल में स्टूडेंट और टीचर के रूप में दोनों की मुलाकात हुई थी। चहल ने यूट्यूब पर धनश्री की डांस वीडियोज देखी थी और उनके काम के बारे में जानकारी भी थी। लाॅकडाउन के दौरान चहल ने नई चीजें सीखने की कोशिश की जिसमें डांस भी शामिल था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। 

डांस क्लासिस 

इसके बाद चहल ने धनश्री की डांस क्लास ज्वाइन की और दोनों दोस्त बन गए। कम समय में ही दोनों अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। 

प्रपोज 

धनश्री ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि चहल ने उन्हें प्रपोज किया था और उन्हें हां कर दी। 

धनश्री के मुताबिक ऐसा है चहल 

चहल के बारे में बात करते हुए धनश्री ने बताया था कि वह विनम्र, डाउन-टू-अर्थ, दोस्ताना और एक परिवार का लड़का है। धनश्री ने आगे कहा कि यह उसकी विनम्रता थी जिसने वह उस पर फिदा हो गई। वे एक-दूसरे के पेशे के बहुत समर्थक हैं। 

सगाई और शादी 

चहल और धनश्री ने लाॅकडाउन के खुलने के दौरान अगस्त में सगाई की थी और 22 दिसम्बर 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

Sanjeev