युजवेंद्र चहल को फिर याद आए सुशांत सिंह राजपूत, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 02:54 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल अपनी स्पिन गेंदबाजी के इलावा सोशल मीडिया पर मस्ती के लिए भी जाने जाते है। जहां वह अपनी मजेदार फनी वीडियो से फैंस का जमकर मनोरंजन करते रहते है। हालांकि कुछ दिन पहले बाॅलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद फैंस से लेकर क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्घांजलि दी थी। ऐसे में क्रिकेटर चहल ने एक बार फिर से सुशांत सिंह की एक दर्द से भरी पोस्ट डाली है। जो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।


दरअसल, चहल ने अपने इंस्टास्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सुशांत की पीठ में कुछ खंजर लगे हुए हैं। इन खंजरों पर लिखा है- नेपोटिज्‍म, बुली, बॉलीवुड, बैन, शोषण, बॉयकॉट। उसके बावजूद सुशांत कह रहे हैं कि मैं ठीक हूं। यह पोस्ट काफी दिल छू लेने वाला है। बता दें, चहल ने अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो में भी सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर ही लगाई हुई है। जिसके बाद सुशांत को याद कर फैंस भी काफी भावुक हुए। 

सुशांत ने अपने घर में की आत्महत्या

काय पो छे, एम एस धोनी, केदारनाथ जैसी फिल्मों में बेहतरीन कलाकारी करने वाले मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह 34 साल के थे। उनके नौकरों ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। लॉकडाउन के दौरान सुशांत सिंह राजपूत अकेले रह रहे थे। 

धोनी का किरदार निभा चुके सुशांत

आपको बता दें, 4 साल पहले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक रिलीज हुई थी। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। इस फिल्म में सुशांत धोनी के रोल में ऐसे फिट हुए कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था।

neel