कातिलाना अंदाज में नजर आई युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा, फैंस बोले- O Teri...

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2020 - 01:23 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: अपने डांसिंग स्टेप्स से सबको अपना दिवाना बना चुकी टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है। वही वह इंटरेनट पर अपने नए वीडियो से फैंस का मनोरंजन करने में लगी रहती है। ऐसे में धनश्री का एक फोटो इस समय खूब वायरल हो रहा है। जिसे उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे है।


दरअसल, धन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर लिखा- इलेक्ट्रिक सपनों के साथ सुबह की ओस...बता दें, धनश्री ने अपने इस पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की है। जिसमें में वह खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही है। जहां चहल ने अपने मंगेतर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल वाली इमोजी बनाई है। जिसके बाद फैंस ने उनकी इस फोटो के ऊपर जमकर कमेंट किए।


बता दें, कि  धनश्री का यूट्यूब चैनल भी बेहद फेमस है और उनके 1.5 मिलियन से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं। वहीं धनश्री इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टा पर उनके करीब 6 लाख फाॅलोअर्स हैं। चहल और धनश्री की सगाई 9 अगस्त को हुई थी और दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फोटोज शेयर कर ये जानकारी अपने फैंस को दी थी। धनश्री एक डाॅक्टर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। मुंबई में धनश्री की डांस अकादमी भी है।  

 

neel