लंबी डेटिंग के बाद जहीर-सागरिका ने की थी शादी

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 09:31 AM (IST)

जालन्धर : ‘चक दे इंडिया’ गर्ल सागरिका के साथ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने बीते महीने ही शादी की है। दरअसल युवराज और हेजल कीच की शादी पर जहीर-सागरिका के साथ नजर आए थे। इसके बाद इनकी शादी की चर्चाएं बढ़ गई थीं। 

अप्रैल 2017 में इन्होंने अपना रिश्ता खुलकर स्वीकारा था। हालांकि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सागरिका कोहलापुर की रॉयल फैमिली से हैं। पुणे और मुंबई में जहीर-सागरिका की शादी की हुई रिसैप्शन में सचिन तेंदुलकर, आशीष नेहरा, सानिया मिर्जा, सुष्मिता सेन के अलावा तमाम बड़े सैलीब्रिटी शामिल हुए थे। 

सागरिका ने अपनी इंगेजमैंट के बारे में बताते कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल जानकारी नहीं थी। आई.पी.एल. के मैच चल रहे थे, इसी बीच जहीर खान उन्हें गोवा घुमाने के लिए ले गए। यहां जहीर ने उन्हें सरप्राइज देते हुए इंगेजमैंट रिंग पहनाई। शादी के बाद दोनों मालदीव हनीमून के लिए गए।