ZIM vs IND 3rd T20I: जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 10:46 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (26 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहले दो मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर होगी। वहीं, सिकंदर रजा की अगुआई वाली जिम्बाब्वे की टीम घरेलू मैदान पर हार का सिलसिला रोककर सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं।

कुल मैच: 16
भारत जीता: 13
जिम्बाब्वे जीता: 3

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोनों टीमों के बीच खेले गए 14 टी20I में भारत ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

पिच रिपोर्ट

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में उछाल और सीम मूवमेंट मिल सकती है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। ऐसे में पहली पारी में 180 या उससे अधिक का स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

मौसम रिपोर्ट

हरारे में मैच के दौरान मौसम साफ और सुहावना रहने की संभावना है।

तापमान: करीब 21°C
ह्यूमिडिटी: लगभग 47%
बारिश की संभावना: नहीं

पूरा मुकाबला बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है।

भारत की टीम न्यूज

भारत अंतिम टी20I में कुछ बदलाव कर सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने दो पारियों में 116 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने चार विकेट झटके हैं। हालांकि दूसरे टी20I में प्रिंस यादव हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उनकी उपलब्धता पर सवाल है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी संकेत दे चुके हैं कि टीम जरूरत पड़ने पर बदलाव करेगी। अगर प्रिंस फिट नहीं होते हैं तो पहले मैच में प्रभावित करने वाले आशोक शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। टीम मैनेजमेंट तेज गेंदबाजों का वर्कलोड भी मैनेज कर सकता है।

संभावित प्लेइंग 11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, आशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तडीवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

टीवी: Unite8 Sports 1 (हिंदी), Unite8 Sports 2 (अंग्रेजी)
लाइव स्ट्रीमिंग: FanCode ऐप और वेबसाइट.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News