जीवा धोनी की गुस्से वाली फोटो हुई वायरल, लोगों ने लिखा- इंडियन फैंस राइट नाऊ
punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 11:51 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के मध्य गुरुवार को खेला जाने वाला आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) का लीग मैच बिना टाॅस के ही रद्द हो गया। दोनों टीमें एक भी मैच नहीं हारी थी जिस कारण ये मुकाबला रोमांचक होने वाला था और मैच रद्द होने का क्रिकेट फैंस को भी अफसोस रहा होगा। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) भी काफी नाराज हुई और उसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
जीवा की फोटो पर कैप्शन
दरअसल, मैच देखने वालों में धोनी की बेटी भी शामिल थी। जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण जीवा परेशान हो रही थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जीवा की इन तस्वीरों को शेयर करना शुरू किया और कुछ ही देर में ये फोटोज वायरल हो गईं। यूजर्स ने जीवा की फोटो शेयर करते हुए अपने-अपने मुताबिक कैप्शन दी है। एक फैंस ने लिखा, जीवा के चेहरे के हाव भाव ऐसे हैं, जैसा ही भारतीय फैंस का हाल है जो मैच रद्द होने से परेशान हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, इंडियन फैंस राइट नाऊ।
Thalaivi Ziva in angry mode after today's match has been called off. #INDvNZ #CWC19 pic.twitter.com/dSgNgMxdle
— Annamalai Unique (@AnnzTweetz) June 13, 2019
Ziva : Rain Rain Go Away, I want to watch Daddy Play!😡😒 pic.twitter.com/qvG10n5YuZ
— Mahi Shiwankar 🇮🇳❤ (@mahishiwankar07) June 13, 2019
Same mood ziva
— Diksha (@Diksha_Shukla02) June 13, 2019
Exactly same #CWC19 #INDvNZ pic.twitter.com/zyoReQS5Zw
Exact reaction of Indian Fans right now.! #INDvsNZ Match abandoned due to Rain 😑#mahi #msd #dhonism #Ziva #dhoni_devotees #CWC19 #CWC2019 https://t.co/ZqeRCKLHSx pic.twitter.com/xRbnDG68gn
— Dhoni Devotees (@dhoni_devotees) June 13, 2019
#TeamIndia Fans Reaction Now. 😂
— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) June 13, 2019
Cutest ZIVA 😍❤️ pic.twitter.com/dLuIibDYAY
गौर हो कि ये चौथा मैच था जो बारिश के कारण रद्द हो गया जिसके बाद लोगों ने ट्विटर पर मजकर मजे लेते हुए मीम्स भी बनाए। वहीं मैच रद्द होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिला। भारत तीन मैचों में 5 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे, ऑस्ट्रेलिया 6 अंकों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 7 अंकों के साथ पहले नंबर पर है।