ज्यूरिख क्लासिक : लाहिड़ी-शुभंकर संयुक्त 27वें स्थान पर

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 07:18 PM (IST)

एवनडेल (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा की जोड़ी सात अंडर 65 के स्कोर के साथ यहां ज्यूरिख क्लासिक आफ न्यू ओरलियंस में संयुक्त 27वें स्थान पर चल रही है। 

तीसरे दौर के बाद भारतीय जोड़ी का कुल स्कोर 15 अंडर है और उसे दो स्थान का फायदा हुआ है। जान रैम और रेयान पाल्मर की जोड़ी स्काट स्टालिंग्स और ट्रे मुलिनेक्स के साथ संयुक्त शीर्ष पर चल रही है। 

Sanjeev