FIFA विश्व कप 2022 फाइनल ड्रा : स्पेन और जर्मनी एक ग्रुप में, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 11:02 PM (IST)

खेल डैस्क : दोहा के कन्वेंशन सेंटर में हुआ फीफा विश्व कप 2022 संपन्न हो चुका है। ग्रुप ए में मेजबान कतर है जबकि विश्व कप विजेता स्पेन और जर्मनी की टीमें ग्रुप ई में चुनी गई हैं। गत विजेता फ्रांस ग्रुप डी में है। पांच बार विश्व कप जीतने वाली ब्राजील ग्रुप जी में है जबकि सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल ग्रुप एच में है। 

FIFA World Cup 2022 draw, Fifa, Football news in hindi, sports news, फीफा विश्व कप 2022 ड्रा, फीफा, फुटबॉल समाचार हिंदी में, खेल समाचार

अब इस तरह दिखते हैं ग्रुप

ग्रुप ए : कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स
ग्रुप बी : इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, यूरोपीय प्ले-ऑफ विजेता
ग्रुप सी : अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड
ग्रुप डी : फ्रांस, इंटर-कॉन्टिनेंटल प्ले-ऑफ 1 विजेता, डेनमार्क, ट्यूनीशिया
ग्रुप ई : स्पेन, इंटर-कॉन्टिनेंटल प्ले-ऑफ 2 विजेता, जर्मनी, जापान
ग्रुप एफ : बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया
ग्रुप जी : ब्राजील, सर्बिया, स्विटजरलैंड, कैमरून
ग्रुप एच : पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, दक्षिण कोरिया

कतर में 2022 फीफा विश्व कप 2022 शुरू होने में छह महीने से अधिक समय हो गया है और टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले 8 स्टेडियम तैयार हैं। आठ स्टेडियम में से एक को पारंपरिक मध्य पूर्वी बुने हुए टोपी की तरह डिजाइन किया गया है जबकि दूसरे को शिपिंग कंटेनरों से बनाया गया है। ड्रा के लिए 4 पॉट्स बने थे।

फीफा विश्व कप ड्रॉ से पहले 4 पॉट्स
पॉट 1 : कतर, ब्राजील, बैल्जियम, फ्रांस, अर्जेंटीना, इंगलैंड, स्पेन, पुर्तगाल

पॉट 2 : मैक्सिको, नीदरलैंड, डैनमार्क, जर्मनी, उरुग्वे, स्विटजरलैंड, यूएसए, क्रोएशिया

पॉट 3 : सेनेगल, ईरान, जापान, मोरक्को, सर्बिया, पोलैंड, कोरिया रिपब्लिक, ट्यूनीशिया

पॉट 4 : कैमरून, कनाडा, एक्वाडोर, साऊदी अरेबिया, घाना, आईसी प्ले ऑफ 1, आईसी प्ले ऑफ 2, यूरो प्ले ऑफ

विश्व कप ड्रा पर हुए कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

विश्व कप का शुभंकर होगा ‘लाईब’

FIFA World Cup 2022 draw, Fifa, Football news in hindi, sports news, फीफा विश्व कप 2022 ड्रा, फीफा, फुटबॉल समाचार हिंदी में, खेल समाचार
कतर और फीफा ने इस साल के फीफा विश्व कप 2022ज्ञ् के लिए आधिकारिक शुभंकर के रूप में ‘लाईब’ का अनावरण किया है। लाईब एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है अति कुशल खिलाड़ी। लाईब सभी को खुद पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं कि ‘अब सब कुछ है’। लाईब का अनावरण फीफा विश्व कप कतर 2022 फाइनल ड्रॉ के दौरान किया गया।

फीफा विश्व कप का ऑफिशियल साऊंडट्रैक भी लॉन्च
फीफा विश्व कप 2022 का एक ट्रैक हैया हया (बेटर टुगेदर) है, इसे त्रिनिदाद कार्डोना, डेविडो और आयशा ने बनाया है। ड्रा के दौरान यह साऊंडट्रैक भी लॉन्च किया गया। स्टार्स ने इसपर परफार्मेंस भी दी।

विश्व कप के लिए ऑफिशियल गेंद भी लॉन्च

FIFA World Cup 2022 draw, Fifa, Football news in hindi, sports news, फीफा विश्व कप 2022 ड्रा, फीफा, फुटबॉल समाचार हिंदी में, खेल समाचार

कतर में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 में इस्तेमाल होने वाली आधिकारिक मैच गेंद जारी कर दी गई है। इसका नाम ‘अल रिहला’ रखा गया है। ‘अल रिहला’ का मतलब अरबी भाषा में ‘यात्रा’ होता है जिसे कतर के ध्वज, वास्तुकला और नौकाओं से प्रेरित होकर बनाया गया है। अल रिहला टूर्नामेंट के 92 साल के इतिहास में पहली विश्व कप गेंद है जो दुनिया भर में सकारात्मक प्रभाव के लिए धन जुटाने में सीधे योगदान देगी, अल रिहला की शुद्ध बिक्री का 1 प्रतिशत कॉमन गोल आंदोलन में योगदान देता है।

देखें पिछले 5 विश्व कप के दौरान फुटबॉल के डिजाइन

फीफा विश्व कप 2022, Official ball of FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022, Design of balls, Football news in hindi, Sports news, फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद

2002 फीवरनोवा
त्रिकोणीय डिजाइन वाली विश्व कप गेंद। 2003 महिला विश्व कप में लगभग ेसे ही डिजाइन वाली गेंद इस्तेमाल हुई थी।

फीफा विश्व कप 2022, Official ball of FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022, Design of balls, Football news in hindi, Sports news, फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद

2006 टीमगीस्ट/टीमगीस्ट बर्लिन
टीमजिस्ट 14-पैनल वाली गेंद है। विश्व कप फाइनल में प्रत्येक मैच की अपनी व्यक्तिगत गेंद थी, जिस पर मैच की तारीख, स्टेडियम और टीम के नाम छपे थे। फाइनल मैच में एक विशेष संस्करण सोने के रंग का टीमजिस्ट बर्लिन का इस्तेमाल किया गया था।

फीफा विश्व कप 2022, Official ball of FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022, Design of balls, Football news in hindi, Sports news, फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद

2010 जबुलानी 
इस बॉल में 8 पैनल हैं। फाइनल मैच के लिए एक विशेष प्रकार का इस्तेमाल किया गया था जिसका नाम था- गोल्ड जो’बुलानी (बाईं ओर की तस्वीर)।  क्योंकि फाइनल मैच जोहान्सबर्ग में होना था इससे लिए ‘जो बर्ग’ से प्रेरित इसका नाम रखा गया। गेंद विवादों में भी रही। खिलाडिय़ों और प्रशंसकों ने तर्क दिया कि इसकी मूवमेंट आसामान्य है।

फीफा विश्व कप 2022, Official ball of FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022, Design of balls, Football news in hindi, Sports news, फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद

2014 ब्रेजुका/ब्रेजुका फाइनल रियो
यह पहली फीफा विश्व कप गेंद है जिसे प्रशंसकों ने नामित किया। गेंद को छह पॉलीयूरेथेन पैनलों से बनाया गया है। अंतिम गेम के लिए एक अलग रंग योजना का उपयोग किया गया था, जिसमें हरा, सोना और काला रंग शामिल था।

फीफा विश्व कप 2022, Official ball of FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022, Design of balls, Football news in hindi, Sports news, फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद

2018 टेलस्टार 18/ टेलस्टार मेक्टा
2018 विश्व कप समूह चरण के अंत में फीफा ने नॉकआऊट चरण में खेले गए 16 मैचों के लिए उपयोग की जाने वाली एक नई रंग योजना का खुलासा किया- टेलस्टार मेक्टा। मेक्टा का अर्थ रूसी में सपना या महत्वाकांक्षा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News