US Indoor Championship: क्रिस्टियन कौलमैन ने तोड़ा 20 साल का विश्व रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2018 - 11:08 AM (IST)

न्यू मैक्सिको: विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमेरिका के क्रिस्टियन कौलमैन ने इंडोर नेशनल चैंपियनशिप में 60 मीटर की दौड़ को 6.34 सेकेंड में पूरा कर 20 साल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। गत वर्ष लंदन में हुए विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले कौलमैन ने 6.34 सेकेंड में 60 मीटर की दौड़ को को पूरा कर पिछले 20 साल से कायम विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

PunjabKesari
                                         क्रिस्टियन कौलमैन


PunjabKesari
                                    मॉरिस ग्रीने


ग्रीने के नाम दर्ज था रिकार्ड
इससे पहले रिकॉर्ड अमेरिका के मॉरिस ग्रीने के नाम दर्ज था जिन्होंने 20 साल पहले 60 मीटर की दौड़ को 6.39 सेकेंड में पूरा किया था। 21 साल के कौलमैन ने इससे पहले गत माह ही ग्रीने के रिकॉर्ड तो तोड़ दिया था। लेकिन तकनीकी कारणों से उसे मान्यता नहीं दी गई थी। कौलमैन अब इंग्लैंड के बर्मिघम में होने वाले आईएएएफ विश्व इंडोर चैंपियनशिप में अमेरिकी टीम का नेतृत्व करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News