SRH vs DC : सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, पावरप्ले में जड़े 125 रन

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 08:19 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपने पहले ही मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज बुरी तरह से पिट गए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरे सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में ही 125 रन बनाकर आईपीएल का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 7 साल पहले कोलकाता ने बेंगलुरु के खिलाफ 6 ओवर में ही 105 रन बना दिए थे। तब दर्शकों को क्रिस लिन और सुनील नेरेन का कहर देखने को मिला था। लेकिन इस बार दिल्ली के गेंदबाजों पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड भारी पड़े। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 37 गेंदों पर 131 रन जड़ दिए। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों पर 46 रनों का योगदान दिया जबकि ट्रेविस हेड 16 गेंदों पर ही अर्धशतक बनाने में सफल रहे। दोनों की तेजतर्रार बल्लेबाजी के कारण कई रिकॉर्ड भी टूटे।

 


आईपीएल में सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर
125/0 - हैदराबाद बनाम दिल्ली, 2024
105/0 - कोलकाता बनाम बेंगलुरु, 2017
100/2 - चेन्नई बनाम पंजाब, 2014
90/0 - चेन्नई बनाम मुंबई, 2015
88/1 - कोलकाता बनाम दिल्ली, 2024

 

SRH vs DC, Sunrisers Hyderabad, Powerplay World Record, Travis Head, IPL 2024, IPL news, एसआरएच बनाम डीसी, सनराइजर्स हैदराबाद, पावरप्ले वर्ल्ड रिकॉर्ड, ट्रैविस हेड, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार

 

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज टीम शतक (ओवरों के हिसाब से)
5 ओवर - हैदराबाद बनाम दिल्ली, दिल्ली, 2024
6 ओवर - चेन्नई बनाम पंजाब, मुंबई, 2014
6 ओवर - कोलकाता बनाम बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2017
6.5 ओवर - चेन्नई बनाम मुंबई, मुंबई, 2015
7 ओवर - हैदराबाद बनाम मुंबई, हैदराबाद, 2024

 


मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स 7 में से 3 मैच जीतकर इस मैदान पर उतरी थी। कप्तान पंत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी थी। लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों अभिषेक और ट्रेविस हेड ने आकर पूरी गेम ही बदल दी। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पहले ओवर में 19, दूसरे ओवर में 21, तीसरे ओवर में 22, चौथे ओवर में 21, 5वें ओवर में 20 तो छठे ओवर में 22 रन बटोरे। 7वें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक ने छक्का लगाकर स्कोर 125 तक पहुंचाया और अगली ही गेंद पर आऊट हो गए। अभिषेक आईपीएल में 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का केएल राहुल और पैट कमिंस का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। अभिषेक ने कुल 46 तो ट्रेविस ने 89 रन बनाए।

 


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली :
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर/सुमित कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद। (इंपेक्ट सब : अभिषेक पोरेल)
हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। (इंपेक्ट सब : मयंक मारकंडे)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News