T20 World Cup 2026: अगर ऐसा होता है तो 5 मार्च को खेले जाएंगे दोनों Semifinals, जानिए क्या है ICC का ये रुल
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 12:56 PM (IST)
T20 World Cup: T20 World Cup सेमीफाइनल की जंग 4 मार्च से शुरू हो रही है, जिसमें दुनिया की चार सबसे ताकतवर टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देंगी। फैंस को इस मुकाबले का काफी बेसब्री से इंतजार है। पहला मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। जबकि दूसरा मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड की चुनौती का सामना करेगी। इसका समय भी शाम 7 बजे निर्धारित है।
बारिश हुई तो क्या होगा? रिजर्व डे का गणित
आईसीसी ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष नियम बनाए हैं कि मौसम की वजह से किसी भी टीम को अन्याय का सामना न करना पड़े। दोनों ही सेमीफाइनल मैचों के लिए 'रिजर्व डे' (आरक्षित दिन) रखा गया है। यदि 4 मार्च को होने वाला पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाता है, तो इसे 5 मार्च को पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल के लिए भी अगले दिन का विकल्प खुला रखा गया है।
एक ही दिन दो धमाकेदार मुकाबले?
ICC के नियमों के अनुसार यदि पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को पूरा नहीं होता है और रिजर्व डे (5 मार्च) पर शिफ्ट हो जाता है, तो 5 मार्च को क्रिकेट प्रेमियों को एक ही दिन में दो सेमीफाइनल देखने का मौका मिलेगा।
शेड्यूल को मैनेज करने के लिए आईसीसी ने समय में बदलाव का प्रावधान किया है:
- रिजर्व डे पर मैच का समय: दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
- तय शेड्यूल का मैच: अपने निर्धारित समय यानी शाम 7 बजे से ही शुरू होगा।
यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि फाइनल मैच (8 मार्च) की तारीख पर कोई असर न पड़े और टूर्नामेंट का रोमांच बरकरार रहे। आईसीसी ने रिजर्व डे पर अतिरिक्त समय का भी प्रावधान रखा है ताकि हर हाल में मैच का नतीजा निकल सके।

