10 बार के WWE चैंपियन ब्रॉक लेसनर ने पेशेवर रेस्लिंग से लिया संन्यास

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 04:26 PM (IST)

वॉशिंगटन : कॉम्बैट स्पोर्ट्स के दिग्गज और 10 बार के WWE चैंपियन अमेरिकी रेसलर ब्रॉक लेसनर ने पेशेवर कुश्ती से संन्यास ले लिया है। 49 वर्षीय लेसनर ने मंगलवार को 'द पैट मैकफी शो' में कहा कि शनिवार को WWE समरस्लैम में उनकी उपस्थिति उनके करियर की आखिरी उपस्थिति होगी। 

उन्होंने स्वीकार किया कि इस साल की शुरुआत में रेसलमेनिया में जब उन्होंने रिंग में अपने जूते और दस्ताने उतारे थे, तब उन्हें लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया है, लेकिन अंतत: उन्होंने पिछले सप्ताहांत मिनियापोलिस में एक आखिरी हेल इन ए सेल मैच खेलने का विकल्प चुना। 

लेस्रर ने कहा, 'मैं आज दुनिया को यह बताने आया हूं कि मैंने संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा कि शनिवार मेरे लिए बहुत भावुक दिन था। यह थोड़ा अजीब था। जब ओबा फेमी ने मुझे रेसलमेनिया में पटका, तो मैंने कहा, ‘मैं अब और नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि मेरा करियर खत्म हो गया है।'लेकिन खेल जगत ने मुझे बुलाया और मुझमें अभी भी कुछ ऊर्जा बाकी थी।शनिवार को मेरे लिए भी रिंग में और बाकी सब कुछ खत्म हो जाएगा।' लेसनर की घोषणा के साथ ही पेशेवर खेल इतिहास के सबसे अनोखे और सफल करियर में से एक का अंत हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News