लगे 12 शतक, 1124 छक्के...IPL 2023 में बने कई रिकॉर्ड, आइए डालें एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 03:37 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : आखिरकार रिजर्व डे के दिन चेन्नई सुपर किंग्स के रूप में दर्शकों को आईपीएल 2023 का चैंपियन देखने को मिला। इस खिताबी मैच में चेन्नई ने आखिरी गेंद पर 4 रन बटोरते हुए गुजरात टाइटंस को मात दी। यह सीजन अब तक के आईपीएल इतिहास का सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। बल्लेबाजों द्वारा खूब रन बनते दिखे तो वहीं देशी गेंदबाजों का भी कहर देखने को मिला। आइए इस सीजन में बने बड़े रिकॉर्डस पर एक नजर

इस बार सबसे ज्यादा शतक लगे-
आईपीएल 2023 में- 12 शतक 
आईपीएल 2022 में- 8 शतक
आईपीएल 2016 में- 7 शतक

 PunjabKesari


सबसे ज्यादा बार बना 200 या उससे बड़ा लक्ष्य- 
आईपीएल 2023 में- 37 बार 200 या उससे बड़ा लक्ष्य
आईपीएल 2022 में- 18 बार 200 या उससे बड़ा लक्ष्य
आईपीएल 2018 में- 15 बार 200 या उससे बड़ा लक्ष्य


सबसे ज्यादा बार चेज हुआ 200 या उससे बड़ा आंकड़ा-
आईपीएल 2023 में- 8 बार
आईपीएल 2014 में- 3 बार 

PunjabKesari

सबसे ज्यादा छक्के लगे-
आईपीएल 2023 में 1100 से ज़्यादा छक्के लगे। सीजन के पूरे मैचों में कुल 1124 छक्के देखने को मिले। ऐसा किसी सीजन में पहली बार हुआ कि जब 1100 छक्कों का आंकड़ा देखने को मिला। इससे पिछले सीजन में 1062 छक्के लगे थे।

आईपीएल फाइनल में चेज किए गए सबसे ज्यादा टारगेट-
200 - केकेआर बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2014
191 - केकेआर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2012
179 - सीएसके बनाम एसआरएच, मुंबई, 2018
171 - सीएसके बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023 (15 ओवर में संशोधित लक्ष्य)

CSK के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के-
35 - शेन वॉटसन, 2018
35 - शिवम दुबे, 2023
34 - ड्वेन स्मिथ, 2014
34 - अंबाती रायडू, 2018

PunjabKesari

आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा खिताबी जीत वाले खिलाड़ी-
6 - रोहित शर्मा
6 - अंबाती रायडू
5 - हार्दिक पांड्या
5 - कीरोन पोलार्ड
5 - एमएस धोनी

CSK के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन-
733 - माइकल हसी, 2013
672 - डेवोन कॉनवे, 2023
635 - ऋतुराज गायकवाड़, 2021
633 - फाफ डु प्लेसिस, 2021

एक सीजन में सबसे ज्यादा साझेदारी द्वारा रन
939 - विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (आरसीबी, 2016)
939 - विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी, 2023)
849 - रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे (CSK, 2023)
791 - डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (SRH, 2019)
756 - फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके, 2021)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News