2 बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील के बिना होगा 74 किग्रा में दंगल

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 06:25 PM (IST)

नई दिल्ली : 2 बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार 23 और 24 जनवरी 2021 को नोएडा में आयोजित 65वीं पुरुष फ्रीस्टाइल सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप में नहीं उतर रहे हैं लेकिन उनके बिना भी 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में घमासान होगा। भारतीय कुश्ती महासंघ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न वजन वर्गों के लिए पहलवानों की सूची जारी की है जिसमें 74 किग्रा वर्ग में सुशील को छोड़कर देश के अन्य सभी प्रमुख पहलवानों के नाम शामिल हैं।

इन पहलवानों में नरसिंह यादव भी शामिल हैं जिन पर 2016 के रियो ओलम्पिक में उनके मुकाबले की पूर्वसंध्या पर डोपिंग के कारण चार साल का प्रतिबंध लग गया था। नरसिंह पर लगा प्रतिबंध पिछले साल समाप्त हो गया था। टोक्यो ओलम्पिक एक साल के लिए स्थगित होने के कारण नरसिंह के लिए 74 किग्रा वर्ग में मौका बन गया है। नरसिंह ने रियो ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल किया था। इस वजन वर्ग में भारत को अभी तक ओलम्पिक कोटा नहीं मिला है। 74 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के अन्य सभी बड़े पहलवान भाग ले रहा हैं जिनमें प्रवीण राणा और जितेंद्र शामिल हैं।

रतीय कुश्ती महासंघ ने पहलवानों की जो सूची जारी की है उसके अनुसार 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में आंध्र प्रदेश से के सुधाकर, बिहार से मनीष कुमार, चंडीगढ़ से संदीप, छत्तीसगढ़ से नितेश यादव, दिल्ली से विकास, गुजरात से कपिल खेरनार, हरियाणा से अमित धनखड़ और प्रवीण, हिमाचल प्रदेश से गौरव, जम्मू-कश्मीर से मोहम्मद हफीज, झारखंड से मोतीलाल यादव, कर्नाटक से सदाशिव वी नलवड़े, केरल से अभिषेक के, मध्य प्रदेश से अंकुश यादव, महाराष्ट्र से नरसिंह यादव, पंजाब से संदीप सिंह, पुड्डुचेरी से अजय कुमार, राजस्थान से कुलदीप जाखड़, रेलवे से जितेंद्र और प्रवीण राणा, सर्विसेस से विनोद कुमार और सचिन राठी, तमिलनाडु से वीआर विजय पुवारासन, तेलंगाना से चन्दन सिंह, उत्तराखंड से सुमित सिंह, उत्तर प्रदेश से मिर्जा जीशान तथा पश्चिम बंगाल से अनर्जित यादव अपनी चुनौती पेश करेंगे।

इस वजन वर्ग में असली मुकाबला हरियाणा के अमित धनखड़, रेलवे के जितेंद्र और प्रवीण राणा और महाराष्ट्र के नरसिंह यादव के बीच होने की उम्मीद है। भारत को कुश्ती में ओलम्पिक कोटा हासिल करने के अभी दो मौके मिलने हैं और राष्ट्रीय चैंपियनशिप का विजेता ओलम्पिक क्वालीफायर में जाने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News