फीडे ग्रांड स्विस – निहाल सरीन नें करूआना को बराबरी पर रोका
punjabkesari.in Friday, Oct 29, 2021 - 09:52 AM (IST)
रीगा , लातविया ( निकलेश जैन ) फीडे ग्रांड स्विस शतरंज के लगातार दूसरे दिन भारत के युवा ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें सभी को प्रभावित किया, दूसरे राउंड मे निहाल का सामना पहली बार प्रतियोगिता के शीर्ष वरीय खिलाड़ी और विश्व नंबर 2 यूएसए के फबियानों करूआना से था और उन्होने पहले बोर्ड पर सफ़ेद मोहरो से तराश डिफेंस मे 19 चाल मे घोड़े की गलत चाल के बाद दो प्यादे गवां दिये और ऐसे मे करूआना की जीत साफ नजर आ रही थी पर निहाल नें हार नहीं मानी और अपने हाथी की सक्रियता से शानदार वापसी करते हुए 53 चालों मे मैच मे एक प्यादा कम होते हुए भी मैच को ड्रॉ करने करूआना को मजबूर कर दिया ।
चौंथे बोर्ड पर कल जीत करने वाले गुकेश डी नें भी ईरान के मजबूत खिलाड़ी परहम मघसूदलू को ड्रॉ पर रोका पर 15वे बोर्ड पर भारत तब बड़ा झटका लगा जब भारत की सबसे बड़ी उम्मीद पेंटाला हरीकृष्णा को रूस के अलेक्सी ड्रीव से हार का सामना करना पड़ा । 16 वे बोर्ड पर अर्जुन एरिगासी नें रूस के डेनियल डुबोव से बाजी ड्रॉ खेली । 25 वे बोर्ड पर भारत के दो खिलाड़ियों अधिबन भास्करन और प्रग्गानंधा आर के बीच टक्कर हुई जिसमें 16 वर्षीय प्रग्गानंधा नें अनुभवी अधिबन को सफ़ेद मोहरो से आक्रामक खेल से पराजित कर दिया । अन्य भारतीय खिलाड़ियों मे सेथुरमन एसपी नें अर्मेनिया के सर्गिसियन गेब्रियल से , सूर्या शेखर गांगुली नें बुल्गारिया के इवान चेपरिनोव से ड्रॉ खेला तो कृष्णन शशिकिरण नें उज्बेकिस्तान के वोखिदोव शमसीद्दीन को पराजित किया जबकि रौनक साधवानी को रूस के सनन जुगीरोव से हार का सामना करना पड़ा ।
महिला वर्ग मे भारत की शीर्ष खिलाड़ी और प्रतियोगिता की चौंथी वरीय हरिका द्रोणावल्ली नें हमवतन दिव्या देशमुख को पराजित किया जबकि कल जीतने वाली आर वैशाली को जॉर्जिया की निनो बतसियशविली से हार का सामना करना पड़ा तो कल हारने वाली पद्मिनी राऊत नें स्विट्जरलैंड की पिया क्रमलिंग को पराजित कर पहली जीत दर्ज की जबकि वन्तिका अग्रवाल नें जॉर्जिया की मेरी अरबिद्ज़े से मुक़ाबला ड्रॉ खेला ।
Player overview for IND
SNo | Name | Rtg | FED | 1 | 2 | Pts. | Rk. | Group | |
7 | GM | Harikrishna Pentala | 2719 | IND | ½ | 0 | 0,5 | 82 | Open |
25 | GM | Adhiban B. | 2672 | IND | ½ | 0 | 0,5 | 83 | Open |
41 | GM | Nihal Sarin | 2652 | IND | 1 | ½ | 1,5 | 22 | Open |
53 | GM | Gukesh D | 2640 | IND | 1 | ½ | 1,5 | 24 | Open |
54 | GM | Sasikiran Krishnan | 2640 | IND | ½ | 1 | 1,5 | 29 | Open |
60 | GM | Erigaisi Arjun | 2634 | IND | ½ | ½ | 1,0 | 61 | Open |
79 | GM | Sethuraman S.P. | 2620 | IND | ½ | ½ | 1,0 | 72 | Open |
81 | GM | Praggnanandhaa R | 2618 | IND | ½ | 1 | 1,5 | 31 | Open |
82 | GM | Ganguly Surya Shekhar | 2617 | IND | ½ | ½ | 1,0 | 46 | Open |
84 | GM | Sadhwani Raunak | 2609 | IND | ½ | 0 | 0,5 | 85 | Open |
4 | GM | Harika Dronavalli | 2511 | IND | ½ | 1 | 1,5 | 12 | Women |
25 | WGM | Vaishali R | 2419 | IND | 1 | 0 | 1,0 | 19 | Women |
40 | IM | Padmini Rout | 2380 | IND | 0 | 1 | 1,0 | 23 | Women |
46 | WIM | Vantika Agrawal | 2322 | IND | ½ | ½ | 1,0 | 34 | Women |
47 | WIM | Divya Deshmukh | 2305 | IND | ½ | 0 | 0,5 | 41 | Women |
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Rang Panchami : रंग पंचमी पर कर लें यह उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा वास
Rang Panchami: रंगपंचमी पर धरती पर आएंगे देवी-देवता, इस विधि से करें उन्हें प्रसन्न
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
नाहन-हरिपुरधार मार्ग पर वैन दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ ने बचाई 3 लोगों की जान