कोरोना वायरस के मद्देनजर 2021 की विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का बदलेगा कार्यक्रम

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 04:44 PM (IST)

लंदन: कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर टोक्यो ओलंपिक को 2021 में आयोजित किए जाने की घोषणा के बाद अगले साल की विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के कार्यक्रम में भी बदलाव हो सकता है। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने एक बयान जारी कर बताया कि टोक्यो ओलंपिक की नयी तारीखों की घोषणा को देखते हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के कार्यक्रम में भी बदलाव करना पड़ सकता है।

तय कार्यक्रम के अनुसार विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन अगस्त 2021 में होना था, लेकिन टोक्यो ओलम्पिक का नया कार्यक्रम इसके साथ टकरा रहा है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 2021 में होगा या इसे 2022 में कराया जाएगा। बयान के मुताबिक बीडब्ल्यूएफ स्पेन के हुएल्वा में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप के आयोजनकर्ताओं से विचार-विमर्श कर इसकी नयी तारीखों का एलान कर सकती है। 

दरअसल, कोरोना वायरस के मद्देनजर टोक्यो ओलम्पिक के कार्यक्रम में बदलाव के कारण 2021 का स्पोट्र्स कैलेंडर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। गौरतलब है कि विश्व एथलेटिक्स महासंघ ने पहले ही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप को 2022 में आयोजित कराए जाने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा विश्व तैराकी चैंपियनशिप के कार्यक्रम में भी बदलाव किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News