विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप – सविता श्री का कमाल बनाई सयुंक्त बढ़त

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 10:32 AM (IST)

अल्माटी , कजाकिस्तान ( निकलेश जैन ) विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भारत के लिए आज महिला वर्ग से बड़ी खबर आई जहां 15 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी सविता श्री नें लगातार चार मुक़ाबले जीतकर सभी को चौंका दिया । प्रतियोगिता में 36वीं वरीय सविता नें दूसरे दिन कज़ाकिस्तान की 88वीं वरीय ज़रीना नूरगलिएवा को पराजित कर अच्छी शुरुआत की पर इसके बाद उन्होने 10वीं वरीय ईरान की सारा सदात को ,12वीं वरीय बुल्गारिया की पूर्व विश्व चैम्पियन अंटोनेटा स्टेफ़्नोवा को और जॉर्जिया की 11वीं वरीय बेला खोटेनश्विली को मात देकर लगातार 3 उलटफेर किए और फिलहाल वह 6.5 अंक बनाकर चीन की तान ज़्होंगाई और रूस की आलेक्सान्द्रा गोरयाचकिना के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रही है । भारत की कोनेरु हम्पी 6 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रही है । महिला वर्ग में कल अंतिम 3 राउंड खेले जाएँगे ।

Rank after Round 8

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 3   GM Tan Zhongyi CHN 2502 6,5 38,5 42 2329 0
2 4   GM Goryachkina Aleksandra FID 2484 6,5 34,5 38,5 2315 0
3 36   WIM Savitha Shri B IND 2311 6,5 34 36 2325 0
4 19   GM Batsiashvili Nino GEO 2370 6 39 43 2337 0
5 14   GM Gunina Valentina FID 2389 6 35,5 38,5 2337 0
6 57   WIM Munkhzul Turmunkh MGL 2192 6 34 38,5 2373 0
7 7   GM Koneru Humpy IND 2468 6 34 37,5 2313 0
8 8   GM Abdumalik Zhansaya KAZ 2448 6 33,5 36,5 2289 0
9 9   IM Saduakassova Dinara KAZ 2435 6 31,5 33,5 2243 0
10 26   GM Danielian Elina ARM 2331 5,5 39 42 2369 0

पुरुष वर्ग में कार्लसन निकले सबसे आगे

PunjabKesari

पुरुष वर्ग में दूसरे दिन के खेल के बाद विश्व के नंबर शतरंज खिलाड़ी और मौजूदा विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन मेगनस कार्लसन 7.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है, दूसरे दिन कार्लसन नें 2 मैच जीते जबकि 2 मुक़ाबले ड्रॉ खेले , रूस के व्लादिमीर फेडोसीव ,उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक और जर्मनी के विंसेट केमर 7 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है ।

PunjabKesari

कल सयुंक्त बढ़त पर चल रहे भारत के अर्जुन एरिगासी को आज दो हार का सामना करना पड़ा पर उन्होने नीदरलैंड के अनीश गिरि और फ्रांस के मकसीम लागरेव को पराजित करते हुए 6.5 अंक बनाकर खुद को ख़िताबी दौड़ में बनाए रखा है । पुरुष वर्ग में कल अंतिम चार राउंड खेले जाएँगे ।

Rank after Round 9

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 1   GM Carlsen Magnus NOR 2834 7,5 49 54 2649 0
2 11   GM Fedoseev Vladimir FID 2741 7 48 51 2636 0
3 20   GM Abdusattorov Nodirbek UZB 2676 7 47 51 2688 0
4 54   GM Keymer Vincent GER 2590 7 47 50,5 2643 0
5 14   GM Dubov Daniil FID 2712 6,5 50 54 2628 0
6 37   GM Erigaisi Arjun IND 2628 6,5 49 51,5 2691 0
7 12   GM Artemiev Vladislav FID 2727 6,5 46,5 50,5 2589 0
8 15   GM Giri Anish NED 2708 6,5 45,5 50,5 2634 0
9 10   GM Yu Yangyi CHN 2743 6,5 44,5 48 2592 0
10 8   GM Caruana Fabiano USA 2747 6,5 42,5 46,5 2596 0
11 38   GM Nihal Sarin IND 2628 6 48 53 2639 0
12 4   GM Duda Jan-Krzysztof POL 2791 6 48 53 2638 0
13 81   GM Quparadze Giga GEO 2538 6 47,5 49,5 2682 0
14 62   GM Martirosyan Haik M. ARM 2575 6 46 49 2610 0
15 6   GM Nepomniachtchi Ian FID 2766 6 45 49 2633 0

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News