25 सितंबर Sports Wrap up : पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 09:18 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली का एक बयान चर्चा में है जिसमें उन्होंने कहा है कि क्रिकेट कप्तान का खेल है जबकि कोच को पर्दे के पीछे काम करना चाहिए। इसी तरह भारत और अफगानिस्तान में एशिया कप के तहत चल रहे मुकाबले में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। पंजाब केसरी स्पोट्र्स डेस्क आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको खेल जगत से जुड़ीं अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू करवाने जा रहे हैं। पढि़ए एक क्लिक में-

मेसी-रोनाल्डो की बादशाहत खत्म, सर्वश्रेष्ठ फुटबाॅलर बने मोड्रिच

Sports
लुका मोड्रिच ने फीफा का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करके क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की फुटबाॅल के व्यक्तिगत पुरस्कारों को हासिल करने में एक दशक से चली आ रही बादशाहत को समाप्त कर दिया। रीयाल मैड्रिड और क्रोएशिया के मिडफील्डर ने अपने क्लब और देश दोनों की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया। उनकी मौजूदगी में रीयाल ने लगातार तीसरी बार चैंपियन्स लीग जीती जबकि क्रोएशिया पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। मोड्रिच ने कहा, ‘‘भावनाएं हावी हो रही है। मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में भूमिका निभाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार।''

कोहली ने याद किया भावुक पल, बोले- पिता की माैत से पहले कोई भी सहायता नहीं मिली
Sports

विराट कोहली ने अपने 10 साल के क्रिकेट करियर में अब तक कई उपलब्धियों को हासिल किया है। लेकिन उन्होंने जिस बात को ठानकर दुनियाभर भर में नाम कमाया, वो थी अपने पिता की ख्वाहिश पूरी करने की। इतने कम समय में किसी खेल की ऊंचाइयों तक पहुंचने का काम कोहली जैसी मानसिकता के खिलाड़ी ही कर सकते हैं, जिन्हें पिता की मृत्यु भी लक्ष्य से भटका नहीं सकी। उनके पिता उन्हें आगे बढ़ते हुए देखना चाहते थे। हाल ही में नेशनल जियोग्राफिक को दिए एक साक्षात्कार में विराट कोहली ने अपने पिता के निधन की रात को याद करते हुए कहा उन्होंने आखिरी सांस मेरी बाहों में ली थी।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को मिला खेल रत्न अवॉर्ड

Sports
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान खेल से जुड़े विशिष्ट सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया गया। कोहली को यह अवॉर्ड राष्ट्रपति कोविंद ने दिया। कोहली के साथ ही विश्व चैम्पियन मीराबाई चानू को भी वेटलिफ्टिंग में बढ़िया प्रदर्शन के लिए खेल रत्न दिया गया। कोहली को यह सम्मान मौजूद आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ पोजिशन पर रहने के लिए दिया गया। एशियाई खेलों के चलते राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह को इस बार उसके नियमित दिन 29 अगस्त से आगे बढ़ाकर 25 सितंबर को आयोजित किया गया। विराट कोहली सचिन तेंदुलकर (1997) और महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद खेल रत्न पाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। तीनों प्रारूपों में भारतीय कप्तान विराट के नाम की 2016 में भी चर्चा हुई थी, लेकिन उन्हें तब चुना नहीं गया था। लेकिन इस बार उन्हें खेल रत्न अवॉर्ड मिल गया।  

मैं जसदेव सिंह बोल रहा हूं... अब खामोश

PunjabKesari
अपनी आकर्षक आवाज और तेज रफ्तार हॉकी कमेंट्री के दम पर 1970, 80 और 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाले जाने-माने खेल कमेंटेटर जसदेव सिंह का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। जसदेव ने आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए नौ ओलंपिक, आठ हॉकी विश्व कप और छह एशियाई खेलों की कमेंट्री की। हॉकी पर उनकी जबरदस्त पकड़ थी। उन्होंने कई स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोहों की भी कमेंट्री की। कुछ साल पहले उन्होंने अपने जीवन की कहानी को ‘मै जसदेव सिंह बोल रहा हूंं’ के रूप में एक किताब की शक्ल दी थी।  

2 साल बाद फिर धोनी बने भारतीय टीम के कप्तान, मैदान में उतरते ही रच दिया इतिहास

PunjabKesari
विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से टीम का कप्तान बनाया गया। एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी ने रोहित शर्मा की जगह सिक्का हवा में उछाला। हालांकि, धोनी टाॅस हार गए आैर विरोधी टीम के कप्तान असगर अफगान ने पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।मैच में कप्तान के रूप में उतरने के साथ ही 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बन गए।  

कोहली से लंबे छक्के मारने का दावा करने वाले शहजाद ने भारत के खिलाफ ही ठोका शतक

Sports
अफगानिस्तान के चर्चित बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का बल्ला आखिरकार फिर से आग उगला। एशिया कप के तहत भारत के खिलाफ मैच के दौरान शहजाद ने मात्र 88 गेंदों में 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। शतक लगाकर उन्होंने अपने उस कथन को भी सच कर दिखाया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कोहली से भी लंबे छक्के मार सकते हैं। दरअसल इसी साल मई में अफगानिस्तान के भारत के साथ होने वाले पहले टैस्ट मैच से पहले शहजाद ने कहा था कि वह विराट कोहली से भी लंबे छक्के मार सकते हैं। 

मैं मीटिंग रूम में लड़ सकता हूं, अंडरटेकर का अंत नजदीकः ट्रिपल एच

Sports
डब्ल्यूडब्ल्यूई लंबे समय बाद ऐसा मैच करवाने जा रही है, जिसे रैसलिंग का हर कोई फैन देखना चाहेगा। यह मैच है 'डैडमैन' द अंडरटेकर आैर ट्रिपल एच के बीच। दोनों का आमना-सामना 6 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगा, जहां सत्तर हजार दर्शक इस एतिहासिक मैच के गवाह बनेंगे। अभी तक WWE द्वारा जबरदस्त तरीके से मैच का बिल्ड अप किया गया है।इस हफ्ते रॉ में नजर आए ट्रिपल एच ने इस दुश्मनी की आग को और भड़काने का काम किया। ट्रिपल एच, स्टैफनी के साथ गाड़ी में जाने वाले थे, तभी WWE की बैकस्टेज एंकर चार्ली क्रूसो ने ट्रिपल एच से सवाल किया। 

हॉकी : मनप्रीत सिंह और सविता को मिला अर्जुन अवॉर्ड

Sports
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान हॉकी से जुड़े पांच प्लेयरों को भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित अवॉर्डों से सम्मानित किया गया। खेल मंत्रालय ने बीते दिनों ही अर्जुन अवॉर्ड के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह, महिला प्लेयर सविता को चुना था। इसके अलावा क्लेरेंस लोबो को लाइफटाइम अचीवमैंट के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जा रहा है। इसी तरह भरत कुमार छेत्री को ध्यान चंद अवॉर्ड दिया गया।

दूसरी टीम को स्पोर्ट कर रहा था, इसलिए माैत के घाट उतार दिया

खेल के दाैरान कई दाैरान ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिसका परिणाम घातक साबित हो जाता है। जब दो टीमों के बीच मैच चलता है तो दर्शक अपनी-अपनी टीम को स्पोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन इस दाैरान कई बार वह आपस में भिड़ भी जाते हैं। इंडोनेशिया से ऐसी खबर सामने आई है जहां विरोधी फुटबॉल टीम का समर्थन करने पर भड़के टीम समर्थकों ने युवक की लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर हत्या कर दी। 

क्रिकेट कप्तान का खेल है, कोच को पर्दे के पीछे रहना चाहिए: गांगुली

Sports
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को यहां कहा कि फुटबाॅल के उलट क्रिकेट ‘कप्तान' का खेल है और कोच को ‘पर्दे के पीछे से काम' करना चाहिए। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक 46 साल के गांगुली ने कहा कि कोच का सबसे महत्वपूर्ण गुण ‘‘मानव प्रबंधन'' का होना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News