RCB vs LSG : निकोल्स पूरण के 10 गेंदों पर 5 छक्के, एक गया 106 मीटर दूर, स्टेडियम पार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 12:33 AM (IST)

खेल डैस्क : विंडीज विस्फोटक बल्लेबाज निकोल्स पूरण (Nicholas Pooran) ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महज 10 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरण ने जब 19वें ओवर में बल्ला पकड़ा तो लखनऊ का स्कोर 148 था, पूरण ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए और स्कोर 181 तक पहुंचा दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 106 मीटर का लंबा सिक्स भी निकला जोकि स्टेडियम पार कर गया। पूरण ने इस दौरान रीस टॉपले को लगातार तीन छक्के भी लगाए।

 

 

 

पूरन ने खास लिस्ट में बनाई जगह
पूरन अब प्रति गेंद सिक्स रेशो की लिस्ट में आंद्रे रसेल के बाद जगह बनाने में सफल हो गए हैं। पूरन आईपीएल में खेली प्रत्येक 8.6 गेंद पर छक्का लगाते हैं। उनसे बेहतर आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने प्रत्येक 6.6 गेंद पर छक्का लगाया है। इस लिस्ट में क्रिस गेल (9.3), किरोन पोलार्ड (10.4) और ग्लेन मैक्सवेल (11.0) का भी नाम है। गनीमत है कि इस खास टॉप 5 लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज का नाम नहीं है।

 

चिन्नास्वामी में चलता है पूरण का बल्ला
निकोल्स ने चिन्नास्वामी के मैदान पर अब तक 3 ही मुकाबले खेले हैं जिसमें 68 गेंदों पर वह 148 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 217 रही है। वह इस मैदान पर प्रत्येक चार के बाद छक्का लगा रहे हैं जो बताता है कि चिन्नास्वामी उन्हें कितना रास आता है।

 

पूरन के आईपीएल में 100 छक्के पूरे
पूरन ने महज 62 पारियों में ही आईपीएल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। मध्यक्रम में खेलते पूरण के लिए यह आंकड़ा शानदार हैं। अगर उन्हें किसी टीम से ओपनिंग क्रम पर मौका मिलता तो यह आंकड़े और तेजी से बढ़ सकता था। उनके नाम अब 103 छक्के हो चुके हैं। इस लिस्ट में टॉप पर अभी भी क्रिस गेल बने हुए हैं जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। रोहित 261 तो एबी डीविलियर्स 251 छक्के लगा चुके हैं। पूरन ने 100 छक्के पूरे करने के लिए महज 884 गेंदों का सामना किया जोकि आंद्रे रसेल (657 गेंद) के बाद आई.पी.एल. में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

 

RCB vs LSG, Nicholas Pooran, cricket news, sports, IPL 2024, IPL news, आरसीबी बनाम एलएसजी, निकोलस पूरन, क्रिकेट समाचार, खेल, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार

 

आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर लगे 100 छक्के
657 - आंद्रे रसेल
884 - निकोलस पूरन
943 - क्रिस गेल
1046 - हार्दिक पंड्या
1094 - कीरोन पोलार्ड
1123 - ग्लेन मैक्सवेल
1224 - ऋषभ पंत
1313 - यूसुफ़ पठान


मैच की बात करें तो चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन की दूसरी हार झेली। इससे पहले कोलकाता ने यहां रोमांचक जीत हासिल की थी। अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को एकतरफा मुकाबले में बेंगलुरु पर 28 रनों से जीत हासिल कर ली। लखनऊ ने खराब शुरूआत के बावजूद डीकॉक के 81 तो निकोल्स पूरन के 40 रनों की बदौलत 181 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु की शुरूआत जरूर सधी हुई रही लेकिन लखनऊ के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने तीन विकेट निकालकर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। बेंगलुरु की ओर से रजत पाटीदार ने 29 तो महिपाल लोमरोर ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। बेंगलुरु यह मुकाबला गंवाकर अंक तालिका में 9वें नंबर पर बरकरार है तो वहीं, लखनऊ टॉप 5 में आ गई है।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बेंगलुरु :
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
लखनऊ : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News