साल 2018 में 5 क्रिकेटरों ने की शादी, तीसरे नंबर वाले की Wife है बेहद खूबसूरत

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 03:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: साल 2018 में 5 क्रिकेटरों ने की शादी, तीसरे नंबर वाले की Wife है बेहद खूबसूरत स्पोर्ट्स डेस्कः साल 2018 में क्रिकेट के मैदान पर कई रिकाॅर्ड्स बनते और टूटते तो दिखे लेकिन साथ में कई जोड़ियां भी बनती दिखीं। इस साल 5 क्रिकेटर शादी के बंधन में बंधे। इनमे से तीसरे नंवर वाले खिलाड़ी की वाइफ बेहद खूबसूरत है। आइए जानें काैन हैं वो क्रिकेटर-

1. इयोन मोर्गन 
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के वन-डे और टी-20 कप्तान इयोन मोर्गन ने 10 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड तारा रिजवे से शादी की। दोनों 3 नंवबर को शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी में न्यूजीलैंड के विस्फोटक खिलाड़ी और पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम भी आमंत्रित थे और उनकी मौजूदगी ने दोनों की शादी में चार चांद लगा दिए थे।
eion morgen image

2. मयंक अग्रवाल 
भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने अपनी गर्लफ्रैंड आशिता सूद से 5 जनवरी को शादी की।मयंक ने न्यू ईयर के अवसर पर लंदर में आशिता को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने लंदर में अचानक पहुंच कर आशिता को सरप्राइज दिया था। केएल राहुल और मयंक काफी अच्छे दोस्त हैं।
mayank agarwal image

3.  परविंदर अवाना
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज परविंदर अवाना खुद सांवले रंग के हैं लेकिन उनकी पत्नी संगीता कसाना की खूबसूरती का कोड़ जवाब नहीं है। इस साल जितने भी क्रिकेटरों की शादी हुई, उनमें से अवाना की पत्नी बेहद सुंदर है। संगीता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। दोनों ने 6 मार्च को शादी की थी।
parwinder awana image

4. संजू सैमसन 
केरल के क्रिकेटर संजू सैमसन ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में अपनी गर्लफ्रेंड चारुलता से शादी रचाई. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले सैमसन (23) और चारूलता का प्रेम संबंध कॉलेज के दिनों से है।सादे समारोह में हुई इस शादी पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ शामिल हुए थे। दोनों ने 22 दिसंबर को शादी की।
sanju samson image

5. वेर्नोन फिलेंडर
साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर ने अपनी गर्लफ्रेंड से गुपचुप तरीके से शादी की। टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहद शानदार प्रदर्शन करने वाले फिलेंडर ने 24 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड मैंडी हडसन से शादी की थी।
vernon and mandy philander image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News