जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बचे

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 03:16 PM (IST)

हुमानी : जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर गाइ व्हिटाल को इस सप्ताह की शुरुआत में तेंदुए के हमले में चमत्कारिक रूप से जीवित बचने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्हिटाल जिम्बाब्वे में अपनी स्वामित्व वाली एक संरक्षक कंपनी में अपने कुत्ते के साथ सैर पर निकले थे। जब उन पर हमला हुआ था। 

सोशल मीडिया (फेसबुक) पर उनकी पत्नी हन्ना व्हिटल की एक पोस्ट के अनुसार चोट मंगलवार को लगी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए हरारे ले जाया गया। व्हिटल ने 1993 से 2003 के बीच जिम्बाब्वे के लिए 46 टेस्ट और 147 वनडे खेले और दोनों प्रारूपों में 4912 रन बनाए। टेस्ट में उन्होंने 51 और वनडे में 88 विकेट लिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News