अदिति अशोक दुबई क्लासिक में संयुक्त 17वें और त्वेसा संयुक्त 20वें स्थान पर

punjabkesari.in Friday, Oct 29, 2021 - 06:30 PM (IST)

दुबई : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और त्वेसा मलिक ने दुबई मूनलाइट क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में समान 71 का कार्ड खेला जिससे वह शीर्ष 20 में बनी हुई हैं। अदिति (69-71) संयुक्त 17वें और त्वेसा (70-71) संयुक्त 20वें स्थान पर है। एक अन्य भारतीय दीक्षा डागर (72-71) संयुक्त 27वें स्थान पर हैं। अदिति और त्वेसा ने चार बर्डी बनाने के साथ तीन बोगी की जबकि दीक्षा ने तीन बर्डी बनाई और इस बीच दो बोगी की। मारिया फासी (63-71) और जेसिका कार्लसन (66-68) 10 अंडर पार के कुल स्कोर के साथ संयुक्त शीर्ष पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News