WCA रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, IPL तीसरे स्थान पर पहुंचा, देखें टॉप-10 लिस्ट
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 03:57 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग मानी जाने वाली Indian Premier League (IPL) को वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की ताज़ा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रखा गया है। इस रैंकिंग में इंग्लैंड की The Hundred पहले और साउथ अफ्रीका की SA20 दूसरे स्थान पर रही।
कैसे तैयार होती है WCA रैंकिंग
World Cricketers’ Association (WCA) ने हर लीग को 100 में से अंक दिए हैं। यह रैंकिंग खिलाड़ियों की सैलरी, भुगतान की विश्वसनीयता, खिलाड़ी सुरक्षा, सुविधाएं, प्रोफेशनल स्टैंडर्ड और खिलाड़ियों के अधिकार जैसे कई मानकों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें खिलाड़ियों, एजेंट्स और प्लेयर्स एसोसिएशन से मिले फीडबैक को भी शामिल किया गया।
पैसे के मामले में IPL नंबर-1
IPL को औसत खिलाड़ी सैलरी और पेमेंट की विश्वसनीयता के मामले में पूरे अंक मिले, जिससे यह साफ है कि आर्थिक रूप से IPL अब भी दुनिया की सबसे मजबूत लीग है। लेकिन खिलाड़ियों के अधिकार और सुरक्षा से जुड़े कुछ मामलों में IPL के अंक कम रहे, जिसकी वजह से कुल रैंकिंग में यह तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
पूरी टॉप-10 रैंकिंग
WCA की रैंकिंग में टॉप-10 लीग इस प्रकार हैं:
The Hundred – 75.2
SA20 – 68.0
IPL – 62.6
BBL – 62.5
Pakistan Super League – 48.0
MLC – 43.0
ILT20 – 39.1
CPL – 38.9
Abu Dhabi T10 – 30.1
BPL – 22.6
इस लिस्ट में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) भी शामिल है, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलते हैं।
WCA ने क्या कहा
WCA के CEO टॉम मोफैट ने कहा कि दुनिया भर में T20 लीग तेजी से बढ़ रही हैं, जो क्रिकेट के लिए अच्छी बात है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा, अधिकार और प्रोफेशनल स्टैंडर्ड को और बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस रैंकिंग का उद्देश्य किसी लीग की आलोचना करना नहीं बल्कि सभी लीग में बेहतर सिस्टम लाना है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट के भविष्य के लिए संकेत
यह रैंकिंग ऐसे समय आई है जब दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है। IPL भले ही आर्थिक रूप से सबसे मजबूत लीग है, लेकिन खिलाड़ियों की सुविधाओं और अधिकारों के मामले में अन्य लीग तेजी से सुधार कर रही हैं। ऐसे में भविष्य में IPL को इस क्षेत्र में और काम करना पड़ सकता है।

