IPL 2026 : यशस्वी जायसवाल की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 02:05 PM (IST)

जयपुर (राजस्थान) : ओपनर यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन को पीछे छोड़कर राजस्थान रॉयल्स (RR) के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से सिर्फ तीन रन दूर हैं। शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान जायसवाल के पास कुछ और मील के पत्थर छूने का मौका है। इसके अलावा जायसवाल 4000 टी20 रन पूरे करने से सिर्फ 12 रन दूर हैं। उन्होंने 130 मैचों और 126 पारियों में 34.08 की औसत और 152.73 के स्ट्राइक रेट से 3988 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। 

अब तक इस टूर्नामेंट में जायसवाल ने 9 पारियों में 43.71 की औसत और 158 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक और 77* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। फिलहाल यह जबरदस्त बाएं हाथ का बल्लेबाज RR के इतिहास में पांचवां सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है। उन्होंने 76 मैचों की 75 पारियों में 35.31 की औसत और 153.54 के स्ट्राइक रेट से 2,472 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। 

राजस्थान के लिए 2008 से 2015 के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले  वॉटसन ने 84 मैचों और 81 पारियों में 35.85 की औसत और 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 2,474 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। RR के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 खिलाड़ी संजू सैमसन (155 मैचों और 150 पारियों में 31.96 की औसत और 140 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 4,219 रन, जिसमें दो शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं), अजिंक्य रहाणे (106 मैचों और 99 पारियों में 35.60 की औसत और 122.30 के स्ट्राइक रेट से 3,098 रन, जिसमें दो शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं) और जोस बटलर (83 मैचों और 82 पारियों में 41.84 की औसत और 147 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 3,055 रन, जिसमें सात शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं) हैं। 

टीमें : 

दिल्ली कैपिटल्स : साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन, औकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, पथुम निसांका, रेहान अहमद, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, करुण नायर 

राजस्थान रॉयल्स : वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, एडम मिल्ने, अमन राव पेरला, विग्नेश पुथुर। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News