अफगानिस्तान UAE में सफेद गेंद सीरीज के लिए श्रीलंका की करेगा मेजबानी, शेड्यूल आया सामने

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 08:56 PM (IST)

नई दिल्ली : अफगानिस्तान मार्च में पहली बार सफेद गेंद सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा। इस सीरीज में तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच यूएई में 13 से 25 मार्च तक खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के मैच 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह में और एकदिवसीय मुकाबले 20, 22 और 25 मार्च को दुबई में खेले जाएंगे। 

टी-20 सीरीज आठ मार्च को टी-20 विश्वकप खत्म होने के ठीक पांच दिन बाद शुरू होगी। एकदिवसीय सीरीज 26 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पीएसएल दोनों के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले खत्म होगी। दोनों देशों के खिलाड़ी - दासुन शनाका, राशिद खान, कुसल परेरा और नूर अहमद, और दूसरे दोनों फ्रेंचाइजी कॉम्पिटिशन की अलग-अलग टीमों में हैं। 

यह दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली दूसरी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज है। वहीं एकदिवसीय यह अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच चौथी द्विपक्षीय सीरीज होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News