ऐसा थोड़ी होता है.. रोहित शर्मा को है इस शब्द से आपत्ति, की अपील

punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 06:41 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रशंसकों द्वारा "मुंबई चा राजा" कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी इसकी कल्पना नहीं की थी और पूरे करियर में मिले प्यार के लिए प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया। रोहित ने भारत के लिए तीनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व किया है और वनडे और टी20 में आईसीसी ट्रॉफी जीती है। सलामी बल्लेबाज के रूप में वह एक दशक से भारतीय टीम की रीढ़ हैं और उनके आंकड़े उन्हें खेल का दिग्गज बनाते हैं। दुनिया भर में रोहित के खूब प्रशंसक हैं। खासतौर भारत में उनके बहुत दीवाने हैं। आम तौर पर मुंबई के मैदानों पर दर्शक "रोहित-रोहित" के अलावा "मुंबई चा राजा" जैसे नारे लगाते दिख जाते हैं।

 


रोहित शर्मा ने एक यूट्यूब चैनल पर प्रशंसकों के प्यार को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी "मुंबई चा राजा" कहलाने की कल्पना की थी, तो रोहित ने कहा कि यह उनके लिए अविश्वसनीय है। उन्होंने बताया कि एक युवा क्रिकेटर के रूप में, जो रणजी ट्रॉफी में जगह बनाने की कोशिश कर रहा था, उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। रोहित ने कहा कि लोगों का प्यार अनमोल है और मैं इसे हल्के में नहीं लेता। मैं इसकी बहुत कद्र करता हूं। कौन ऐसा सोचता है? ऐसा सोचने वाला पागल होगा। मैं 16 साल का था, क्रिकेट खेल रहा था, रणजी टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहा था। यह कभी नहीं सोचा कि लोग मुझे मुंबई का राजा कहेंगे। ऐसा नहीं होता।


रोहित जोकि अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं, मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। ओपनिंग बल्लेबाज लीग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैचों में लगातार 2 अर्धशतक लगाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए थे। उनसे आगामी मैचों में फिर से रनों की उम्मीद होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News