गिल ने ऐसे पटाखे बजाए थे...: बांगड़ ने सुनाया शुभमन का मशहूर किस्सा
punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2025 - 03:14 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_15_13_415390120shubmangillsanjaybanger.jpg)
मुंबई (महाराष्ट्र) : पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय मांजरेकर ने राष्ट्रीय सीनियर टीम के लिए स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के पहले नेट सत्र को याद करते हुए थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को याद किया, जिसने कोच रवि शास्त्री को आश्चर्यचकित कर दिया था। बांगड़, जिन्होंने 2010 के दशक में भारतीय कोचिंग सेट-अप के साथ कई कार्यकाल निभाए थे, स्टार स्पोर्ट्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में बोल रहे थे।
स्टार स्पोर्ट्स के एक वीडियो में बांगड़ ने कहा कि शुभमन गिल की पहली झलक हमने भारत के लिए उनके पहले नेट सत्र के दौरान देखी थी, भारत में एक परंपरा है कि नेट्स सत्र के दौरान, यदि आप प्रमोशन चाहते हैं तो आपको थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा, जो वास्तव में तेज गेंदबाजी करते हैं। यह एक तरह का स्क्रीन टेस्ट होता है। शुभमन ने इस दौरान ऐसे पटाखे (अविश्वसनीय शॉट्स) बजाए कि। रवि शास्त्री भी वहीं थे। उन्होंने देखा और बोले हमें एक तैयार खिलाड़ी मिल गया। बता दें कि अंडर-19 विश्व कप 2018 में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद गिल ने साल 2019 में टीम इंडिया के लिए डैब्यू किया था। विश्व कप में वह 6 मैचों में 372 रन के साथ 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने थे।
#SanjayBangar recalls @ShubmanGill first net session, leaving a lasting impression on the coaches.
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2025
Start watching FREE on Disney+ Hotstar!#INDvENGOnJioStar 👉 2nd ODI | SUN, 9th FEB, 12:30 PM on Disney+ Hotstar, Star Sports 2, Star Sports 3, Sports 18 1 & Colors Cineplex! pic.twitter.com/60fAGUuQEg
टीम इंडिया में आने के बाद से गिल 101 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 128 पारियों में 42.85 की औसत और 82.00 की स्ट्राइक रेट से 4,886 रन बना चुके हैं जिसमें 12 शतक और 24 अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 है। उनका वनडे रिकॉर्ड बहुत शानदार है, उन्होंने 48 मैचों और 48 पारियों में 58.90 की औसत से 2,415 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और 14 अर्द्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 है। वह केवल 38 पारियों में 2,000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज खिलाड़ी हैं। वह सबसे कम उम्र के वनडे दोहरे शतकधारी भी हैं। वह सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूपों में शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की विशिष्ट सूची में हैं।
गिल के टेस्ट आंकड़ें इतने अच्छे नहीं है। वह 32 टेस्ट की 59 पारियों में 35.05 की औसत से 1,893 रन बना पाए हैं जिसमें पांच शतक और सात अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 है। 21 टी20 में वह 139.27 की स्ट्राइक रेट के साथ 30.42 की औसत से 578 रन बना चुके हैं। इस प्रारूप में उनके नाम एक शतक और तीन अर्द्धशतक हैं। गिल ने बीते दिनों इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी वनडे मैच में 249 रनों का पीछा करते हुए 96 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दौरान भारत 19/2 पर ही सीमित था। गिल रविवार को कटक में दूसरे वनडे के दौरान एक्शन में होंगे।