अमित पंघाल ने विश्व चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 08:23 PM (IST)

एकातेरिनबर्ग (रूस) : भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने पुरूष विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीत लिया है। फाइनल में उनका मुकाबला ओलंपिक चैम्पियन उज्बेकिस्तान के शाखोबिदिन जोइरोव से थी जिसमें वह 0-5 से हार गए। भले ही अमित 0-5 के स्कोर से हारे लेकिन उन्होंने अपने से कहीं मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश की। दूसरे वरीय पंघाल इस तरह विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं और देश ने इस बार दो पदक से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया।

Amit Panghal won silver medal in world Boxing championship

मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक हासिल किया था। पंघाल ने फिर से अपने से लंबे और ताकतवर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन उनके पंच सीधे संपर्क में नहीं आ सके जिससे उन्हें कम अंक मिले। एशियाई खेलों और एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदकधारी की यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारत ने कभी भी विश्व चैम्पियनशिप के एक चरण में एक से ज्यादा कांस्य पदक हासिल नहीं किए थे। इससे पहले विजेंदर सिंह (2009), विकास कृष्ण (2011), शिव थापा (2015) और गौरव बिधुड़ी (2017) ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किए थे।

Amit Panghal won silver medal in world Boxing championship

भारतीय मुक्केबाजी में पंघाल के ऊपर चढऩे का ग्राफ शानदार रहा है जिसकी शुरूआत 2017 एशियाई चैम्पियनशिप में 49 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक से हुई थी। रोहतक का यह मुक्कबाज इसी साल विश्व चैम्पियनशिप में पदार्पण करते हुए क्वार्टरफाइनल तक पहुंचा था। फिर उसने बुल्गारिया में प्रतिष्ठित स्ट्रांदजा मेमोरियल में लगातार स्वर्ण पदक हासिल किये और फिर वह 2018 में एशियाई चैम्पियन बना। इस साल उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप का स्वर्ण अपने नाम कर किया और फिर 49 किग्रा के ओलंपिक कार्यक्रम से हटने के बाद 52 किग्रा में खेलने का फैसला किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News