अमिताभ बच्चन ने बनाई भविष्य की भारतीय महिला क्रिकेट टीम, लिखा- क्या जीवा कप्तान बनेगी?

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 12:39 PM (IST)

नई दिल्ली : महानायक के रूप में जाने जाते बाॅलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कुछ ना कुछ मजेदार बातें अपने ट्विटर हैंडल पर लिखते रहते हैं। हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पेरेंट्स बनने के बाद उन्होंने भविष्य की महिला क्रिकेट टीम की लिस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने सवाल भी पूछा है कि क्या धोनी की बेटी कप्तान बनेगी। 

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के 13 खिलाड़ियों के नाम लिखें हैं जो बेटी के पिता बने हैं। इस लिस्ट में सुरेश रैना, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, हरभजन सिंह, टी नटराजन, उमेश यादव और विराट कोहली का नाम लिखा हुआ है। 

इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, धोनी के भी बेटी है. क्या वह कप्तान बनेंगी? उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इस पर 51 हजार से ज्यादा लोगों के लाइक्स और 3700 से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। इसी के साथ ही कई लोगों ने उनके इस विचार पर अपनी राय भी रखी। देखें लोगों की प्रतिक्रियाए -


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News