लाहिड़ी खिसके, संयुक्त 55वें स्थान पर पहुंचे

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 02:55 PM (IST)

जैकसन (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर दो ओवर 74 के निराशाजनक कार्ड से यहां सैंडरसन फाम्र्स चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद संयुक्त 55वें स्थान पर खिसक गए। लाहिड़ी का स्कोर तीन दौर के बाद तीन अंडर का है। वह दूसरे दौर में 70 का कार्ड खेलकर अच्छी स्थिति में थे। लेकिन तीसरे दौर में वह दो डबल बोगी और दो बोगी कर बैठे जबकि केवल चार बर्डी कर पाए जिससे वह बीती रात के स्थान से खिसक गये। कोलंबिया के सेबेस्टिन मुनोज ने एक शाट की बढ़त बनाई हुई है, उन्होंने नौ अंडर 63 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर 16 अंडर 200 है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Related News